फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Garbage will rise from home in 25 wards from next week

स्वच्छता सर्वेक्षण: 25 वार्डों में अगले सप्ताह से घर से उठेगा कूड़ा

Sat, 09 Jan 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Garbage will rise from home in 25 wards from next week
नगर परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए जल्द सभी 25 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य अगले सप्ताह से शुरू कर देगा। इसके लिए ठेके पर करीब 13 चालकों को रख लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि नप ने पिछले साल शहर में सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना बनाई थी। इसके लिए 20 नए ऑटो खरीदे गए थे। पिछले साल जनवरी में कुछेक ऑटो (थ्री व्हीलर) का डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगाया गया था, लेकिन यह योजना पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ सकी। वाहनों के लिए चालक उपलब्ध नहीं होने के कारण बीच में डोर-टू-डोर कूडा उठाने का कार्य अधर में लटका रहा। बीच में कोरोना महामारी के कारण कारण में लॉकडाउन लागू होने से योजना ठंडे बस्ते में चली गई। करीब दो माह पहले दोबारा से इस योजना को सिरे चढ़ाने में नप चुट गया। इसके लिए डीएमसी से चालकों को ठेके पर रखने की स्वीकृत मिलने के बाद काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। नप की योजन हैं कि हर वार्ड में एक-एक वाहन इसके लिए लगाया जाए। जिससे शहर में कूड़ेदानों की संख्या में कमी लाई जाए। लोगों के घर से सीधे कूड़ा वाहन में पहुंच जाए। इसके बाद कूड़े को एक जगह इकठ्ठा कर रघुनाथपुर डंपिंग स्टेशन पर पहुंचाया जाए। इससे शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में सुविधाएं मिलेगी। नप के बीस नए और पांच पुराने वाहन है। ऐसे में नप इसे वार्ड वाइज शुरू करना चाहता है। पार्षद मोहन लाल शर्मा ने कहा कि इसे लेकर अधिकारियों को गंभीरता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि करीब एक साल से इसके लिए वाहन खरीदे गए हैं, लेकिन अभी तक पूरे सड़क पर नहीं उतरे हैं। शर्मा ने कहा कि इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण भी सिर पर
जल्द ही स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने वाला है। ऐसे में नप को शहर की सफाई पर अधिक ध्यान देना होगा। यदि नप का घर से कूड़ा उठाने का कार्य पूरी तरह से सफल रहा तो शहर को साफ रखने में काफी मदद मिलेगी। दूसरी ओर इसका लाभ स्वच्छता सर्वेक्षण में भी मिलेगा। नप के अनुसार सर्वेक्षण की तैयारियां की जा रही है। शहर में नारा व स्लोगन पहले से लिखे हुए हैं। जरुरत के अनुसार अन्य जगहों पर लिखवाया जा सकता है। इसके अलावा स्वीपिंग मशीन आने से बड़ी सड़कों की सफाई मशीन से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सफाई को लेकर नप गंभीर है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर वाहनों के लिए चालकों की नियुक्ति हो चुकी है। अगले सप्ताह से इसे शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए वाहनों को तैयार कराया जा रहा है। लोग भी सफाई में नप का सहयोग करें।
भारती सैनी, चेयरपर्सन नप नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed