फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Garbage was set on fire, trees and plants were burnt, now case will be registered

Mahendragarh-Narnaul News: कचरे को लगाई आग, पेड़-पौधे जले, अब केस दर्ज होगा

Sat, 22 Jun 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 22 Jun 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Garbage was set on fire, trees and plants were burnt, now case will be registered
फोटो संख्या:69- कनीना राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में आग से जले पौधे--स्रोत--संवाद
कनीना। कनीना के राजकीय महाविद्यालय परिसर के नजदीक कचरे के ढेर में आग लगाने से पेड़ व पौधे लगने के मामले में एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए जांच करा मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व कनीना महाविद्यालय के नजदीक कचरे के ढेर में आग लगाने से राजकीय महाविद्यालय परिसर में पेड़ पौधे जल गए थे। लोगों की शिकायत पर एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच जायजा लेते लिया और मामला दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व महाविद्यालय के फुटबाल मैदान के नजदीक बनाए गए कचरा डंपिंग पॉइंट पर पड़े ढेर में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी थी। आग फैलकर कालेज परिसर में बने बाॅस्केटबाल मैदान के आसपास करीब 15 पौधे व पांच से अधिक हरे पेड़ जल गए थे। इसकी सूचना कालेज प्रबंधन की ओर से दमकल विभाग को दी गई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया था। युवा सुरेश, भरपूर, सुशील, मनीष, मनोज, जसवंत, अनिल कुमार, राहुल ने बताया की कालेज परिसर में लगातार प्रयास कर हर साल पौधे लगाए जाते हैं। आग लगने से पेड़-पौधे नष्ट हो गए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व फुटबाल मैदान के नजदीक बने नपा के कचरा डंपिंग पॉइंट पर कचरे के ढेर में किसी अज्ञात द्वारा आग लगा दी थी। आग फैलकर महाविद्यालय परिसर तक पहुंची थी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया था। काॅलेज के किसी भी कर्मचारी ने लापरवाही नहीं बरती है।
--- सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed