फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Garbage is being disposed of indiscriminately, administration is silent

Mahendragarh-Narnaul News: धड़ल्ले से चलाया जा रहा कूडा, प्रशासन मौन

Tue, 26 Nov 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Garbage is being disposed of indiscriminately, administration is silent
फोटो- 20रेवाडी रोड पर जलाया गया कूडे का ढ़ेर। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में काफी समय से प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को एक्यूआई स्तर 167 दर्ज किया गया। कुछ दिनों पहले क्षेत्र में एक्यूआई स्तर 300 पार चला गया था। इसके बाद ग्रैप 4 लागू किया गया था। इसके बाद क्षेत्र में भवन निर्माण सहित अन्य कार्यों पर रोक लगाई गई है। वहीं सभी स्टोन क्रशर पर चल रहे कार्य को भी बंद किया गया है।
विज्ञापन

कूड़ा जलाने सहित अन्य सभी कार्य पर प्रतिबंध लगाया गया है, जो प्रदूषण स्तर बढ़ाने में सहायक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम द्वारा क्षेत्र में चल रहें स्टोन क्रशर का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को भी टीम द्वारा बायल और धोलेड़ा गांव में बने क्रशर का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


वहीं प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में धड़ल्ले से कूड़ा जलाया जा रहा है। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गौरतलब है कि ग्रैप 4 के दौरान शहरी क्षेत्र में कूड़ा जलाए जाने पर नगर परिषद द्वारा चालान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
आगामी दिनों में छा सकता है कोहरा
क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं आगामी दिनों में क्षेत्र में कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। जिससे मैदानी राज्यों में भी ठंड बढ़ेगी और कोहरे छाने की संभावना भी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 26 व 10 डिग्री सेल्सियस और 26.7 व 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed