फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gangajal bottle available in post office for Rs 30

Mahendragarh-Narnaul News: 30 रुपये में डाकघर में मिल रही गंगाजल की बोतल

Thu, 25 Jul 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 25 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gangajal bottle available in post office for Rs 30
फोटों नंबर-05 पोस्ट आफिस में रखा गंगाजल। संवाद
नारनौल। श्रावण मास शुरू होते ही त्योहार का मौसम भी शुरू हो चुका है। लोगों में हरियाली तीज, शिवरात्रि और रक्षा बंधन को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। डाक विभाग भी शिवरात्रि और रक्षा बंधन पर लोगों को विशेष सुविधा प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए पवित्र गंगाजल और रक्षा बंधन पर राखी भेजने के लिए वाटर प्रूफ लिफाफा डाकघर द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। शिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग पर कांवड़ द्वारा लाए गंगाजल से जलाभिषेक का विशेष महत्व है, लेकिन बहुत से लोग किसी कारणवश कांवड़ नहीं ला पाते हैं। ऐसे में श्रद्धालु डाकघर से पवित्र गंगाजल की बोतल खरीद कर शिवरात्रि पर गंगाजल से जलाभिषेक कर सकते हैं। डाकघर में उपलब्ध पवित्र गंगाजल की बोतल को लोग मात्र 30 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं रक्षा बंधन पर महिलाएं किसी कारणवश अगर अपने भाई को राखी बांधने नहीं जा सकती हैं, वह राखी डाक से भेजती हैं। सामान्य लिफाफे में राखी भेजने पर राखी के गिरने और बारिश में भीगने का खतरा बना रहता हैं। इसलिए महिलाओं की सुविधा के लिए डाकघर द्वारा वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध करवाया जा रहा है। वाटर प्रूफ लिफाफे की कीमत 10 रुपए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


384 बोतल गंगाजल और 1146 वाटर प्रूफ लिफाफे डाकघर में उपलब्ध
लोगों की सुविधा के लिए डाकघर द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी गंगाजल और वाटरप्रूफ लिफाफे की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। डाकघर में इस वर्ष 384 गंगाजल पानी की बोतल और 1146 वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध हैं। पिछले तीन दिनों में गंगाजल की 13 बोतल की बिक्री डाकघर द्वारा की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए यह योजना पिछले कई सालों से डाकघर द्वारा चलाई जा रही है। लोगों के बीच पवित्र गंगाजल के पानी और वाटरप्रूफ लिफाफे की मांग बनी रहती है। इच्छुक व्यक्ति मुख्य डाकघर से गंगाजल पानी की बोतल प्राप्त कर सकता है। वहीं रक्षा बंधन पर जो महिलाएं अपने भाई को राखी भेजती है, वह वाटर प्रूफ लिफाफे का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि वाटर प्रूफ लिफाफे में राखी गिरने और बरसात में भीगने का खतरा नहीं रहता है।
अशोक कुमार गर्ग, पोस्ट मास्टर मुख्य डाकघर नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed