फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ganesh festival... Ganapati Bappa's chants are echoing in the city

Mahendragarh-Narnaul News: गणेश उत्सव... शहर में गूंज रहा गणपति बप्पा का जयघोष

Sun, 31 Aug 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 31 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ganesh festival... Ganapati Bappa's chants are echoing in the city
फोटो संख्या:66- गांव निंभेहड़ा में निशुल्क नेत्र जांच ​शिविर में आंखों  की जांच करवाते विधायक क
नारनौल। शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश उत्सव के दौरान सुबह -शाम शहर में गणपति बप्पा के जयघोष गूंज रहे हैं। शहर की पुस्तक गली सत्यनारायण मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में आचार्य क्रांति निर्मल व पंडित देवकीनंदन द्वारा गणेश की आरती विधिविधान से करवाई गई। आरती में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इसके बाद सभी को मोदक प्रिय लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं छोटा-बड़ा तालाब पर संतोष पंडित द्वारा गणेशजी की आरती करवाई गई जिसमें भी काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्री सिद्धी विनायक सेवा मंडल द्वारा आयोजित आठवें श्री गणेश महोत्सव सिल्ली का राजा छत्ते के पास नलापुर में गणेश जी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संस्था के वरिष्ठ सदस्य गोपाल शर्मा ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर शुक्रवार रात को दीपक शास्त्री ने मुख्य यजमान विपिन जैन से सपरिवार गणेश जी का पूजन व आरती करवाई गई। इसके अलावा सैन चौक, पटीकरा, मेहता चौक तथा खड़खड़ी कल्लूमल बगीची में भी गणेशजी की मंगल आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed