{"_id":"6a7b77676e8d60aa15061ffc","slug":"gained-trust-by-sharing-the-policy-number-then-siphoned-off-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143756-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पॉलिसी नंबर बता जीता भरोसा और फिर क्लर्क के खाते से उड़ा दिए 99,999 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पॉलिसी नंबर बता जीता भरोसा और फिर क्लर्क के खाते से उड़ा दिए 99,999 रुपये
विज्ञापन
नारनौल। बाछौद निवासी शिक्षा विभाग के क्लर्क राकेश को ठगों ने बीमा पॉलिसी की किस्त जमा कराने के नाम पर 99,999 रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर पीएनबी मेट लाइफ की बीमा पॉलिसी है। तीन जून को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को चंडीगढ़ स्थित पीएनबी मेट लाइफ का एजेंट बताया। उसने कहा कि पॉलिसी की वार्षिक किस्त बकाया है और उसे जमा करना जरूरी है।
ठग ने बातचीत के दौरान राकेश की पत्नी की पॉलिसी का सही नंबर भी बता दिया। पॉलिसी की जानकारी सही होने के कारण राकेश को उस व्यक्ति पर विश्वास हो गया। इसके बाद ठग ने किस्त जमा कराने के नाम पर फोन पे के जरिए पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 99,999 रुपये एक नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
अगले दिन चार जून को राकेश ने बैंक में पॉलिसी की जानकारी ली तो पता चला कि किस्त के रूप में कोई राशि जमा नहीं हुई है। उन्होंने ठग को दोबारा फोन किया तो उसने एक सप्ताह में पैसे वापस आने का भरोसा दिया। हालांकि, निर्धारित समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली।
इसके बाद राकेश को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी। पुलिस अब लेनदेन और मोबाइल नंबर की जांच कर आरोपी की पहचान में जुटी है।