फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fury against the government among central and state government employees, will join the two-day strike

केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष, दो दिन की हड़ताल में शामिल होंगे

Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fury against the government among central and state government employees, will join the two-day strike
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में कर्मचारियों को संबोधित करते हेमसा प्रदेश प्रवक्ता ? - फोटो : Narnol
अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ खंड महेंद्रगढ़ के पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कर्मचारियों से संपर्क किया। खंड प्रधान रणसिंह मालड़ा के नेतृत्व में टीम ने डाइट महेंद्रगढ़, नागरिक अस्पताल, उप खजाना, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित अनेक विभागों में पहुंचकर कर्मचारियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में हेमसा के प्रदेश प्रवक्ता सुजान मालड़ा व एमपीएचई एसोसिएशन हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी महकमों को बेच रही है। कर्मचारियों की नियमित भर्ती नहीं कर रही। कौशल विकास रोजगार निगम के नाम पर जो भर्ती करने की बात सरकार कह रही है। मास्टर डिग्री लेने वाले बच्चे 10-15 हजार रुपये की नौकरी तक सीमित रह जाएंगे। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

हेमसा के प्रदेश सचिव अनिल कुमार यादव व खंड प्रधान रणसिंह मालड़ा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करवाने, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पे मैट्रिक्स लेवल छह के आधार पर 35400 को आधार मानकर वेतन देने, कौशल विकास रोजगार निगम को रद्द करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अनेक मांगों को लेकर यह देश व्यापी हड़ताल की जा रही है। इस अवसर पर सहायक ओमप्रकाश, हवासिंह, एमपीएचई एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल रसूलपुरिया, लिपिक शीला देवी, शिखा शर्मा, महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश यादव, सेवानिवृत्त संगठन के सदस्य धनपाल सिंह, बलवान सिंह, विक्रम सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed