फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Funeral with military honors of martyr ASI Shivlal in Naxalite attack

नक्सली हमले में शहीद हुए एएसआई शिवलाल की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि

Wed, 22 Jun 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Funeral with military honors of martyr ASI Shivlal in Naxalite attack
गांव पायगा में शहीद को श्रद्धांजलि देते उपायुक्त डॉ. जेके आभीर---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। ओडिशा में नक्सली हमले में शहीद गांव पायगा के एएसआई शिवलाल का बुधवार को उनके पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आसपास के गांवों से सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर अपने लाड़ले को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सीआरपीएफ में एएसआई पद पर तैनात शिवलाल ओडिशा में तैनात थे। मंगलवार को रोड पेट्रोलिंग के दौरान नक्सलियों ने चारों ओर से जवानों पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमले के लिए ग्रेनेड लांचर का उपयोग किया था। इस हमले में तीन जवान शहीद हुए थे जिनमें जिला महेंद्रगढ़ के गांव पायगा के एएसआई शिवलाल भी शामिल हैं। उपायुक्त ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। शहीद शिवलाल अपने पीछे दो पुत्रियां तथा एक पुत्र के अलावा पत्नी शकुंतला को छोड़कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed