फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fuel prices rise; auto drivers' earnings decline.

Mahendragarh-Narnaul News: ईंधन के दाम बढ़े, ऑटो चालकों की कमाई घटी

Wed, 27 May 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fuel prices rise; auto drivers' earnings decline.
फोटो नंबर- 18बस स्टैंड के बाहर खड़े ऑटो। संवाद
नारनौल। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों का असर अब आम लोगों के साथ ऑटो चालकों की कमाई पर भी साफ दिखने लगा है। ईंधन महंगा होने से ऑटो चलाने की लागत बढ़ गई है जिससे चालकों की रोजाना बचत काफी कम हो गई है और परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में करीब 200 ऑटो संचालित हैं जिनमें से अधिकतर किस्तों पर लिए गए हैं। दिनभर शहर में चलने के बाद एक ऑटो चालक मुश्किल से 400 से 500 रुपये की बचत ही कर पा रहा है। खर्च बढ़ने के कारण कई चालक परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर ई-रिक्शा की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रशासन की ओर से भी ईंधन की खपत कम करने के लिए लोगों को ई-रिक्शा अपनाने की अपील की गई है। उपायुक्त ने बस स्टैंड के बाहर 10 से 15 ई-रिक्शा खड़े करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन फिलहाल वहां केवल 2 से 4 ई-रिक्शा ही नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में करीब 50 ई-रिक्शा चल रहे हैं। ऑटो और ई-रिक्शा दोनों का किराया लगभग 20 रुपये है लेकिन लंबी दूरी पर ई-रिक्शा सस्ता पड़ता है। ऐसे में आने वाले समय में ई-रिक्शा की मांग और बढ़ने की संभावना है।
बॉक्स
गत दिनों में चार बार ईंधन के दाम बढ़े है। पहले एक दिन में 800 रुपये बच जाते थे, अब डीजल महंगा होने से केवल 400 से 500 रुपये तक ही बचत निकल पाती है। इससे घर का खर्च, बच्चों की फीस और किश्त निकालना मुश्किल हो गया है।-सतबीर सिंह, मोहल्ला जमालपुर

बॉक्स
मैंने कुछ दिनों पहले ही ऑटो किस्त पर लिया था, अब सरकार व प्रशासन ईंधन की खपत कम करने के लिए ई-रिक्शा का प्रयोग करने की अपील कर रहे हैं। इससे ईंधन से संचालित ऑटो चालकों के रोजगार पर संकट छा गया है। -कैलाश सैनी, मोहल्ला पीरआगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article