{"_id":"6a0ca6cfc3aa5feee803321f","slug":"fuel-fire-broke-out-locals-extinguished-it-with-the-help-of-a-tanker-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140123-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ईंधन में लगी आग, स्थानीय लोगों ने टैंकर की सहायता से बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ईंधन में लगी आग, स्थानीय लोगों ने टैंकर की सहायता से बुझाई
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10मुकेश कुमार, श्याम कॉलोनी
नारनौल। श्याम कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में रखे ईंधन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे स्थानीय लोगों व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। ऊंची-ऊंची उठती आग की लपटों के कारण बिजली के तार भी जल गए जिस कारण श्याम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही।
लोगों द्वारा सूचना देने के 15 मिनट बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन जब तक सड़क से गुजरते टैंकर के पानी से छिड़काव कर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैल रही थी, अगर टैंकर के पानी से छिड़काव नहीं किया जाता तो आस-पास के घरों में भी पहुंच सकती थी जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था। वहीं बिजली आपूर्ति भी लंबे समय तक बाधित रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आग तेजी से फैल रही थी, तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी और बिजली निगम के कर्मचारियों को फोन कर बिजली को बंद करवाया। आग तेजी से फैल रही थी लेकिन टैंकर की सहायता से पानी का छिड़काव कर समय रहते आग पर काबू पा लिया। -मुकेश कुमार, श्याम कॉलोनी
-- -- -- -- --
अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास के घरों तक भी पहुंच सकती थी। आग के कारण बिजली के तार भी जल गए और लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण तेज धूप व लू में परेशानी का सामना करना पड़ा। -संदीप, श्याम कॉलोनी