फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Free High Speed Wi-Fi at 419 stations of North Western Railway

उत्तर पश्चिम रेलवे के 419 स्टेशनों पर मुफ्त हाई स्पीड वाई-फाई की सुविधा

Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Free High Speed Wi-Fi at 419 stations of North Western Railway
रेलवे स्टेशन नारनौल। संवाद - फोटो : Narnol
उत्तर पश्चिमी रेलवे के 419 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा शुरू की जा चुकी है। इनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल तथा लोहारू रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल के सभी 586 स्टेशनों पर यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर इंटरनेट सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से वाई-फाई नेटवर्क कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध करवा रेल बजट-2015 में स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट सुविधा प्रदान करने को परिकल्पित किया है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा प्रदान करना था, जिसमें दूरदराज के गांवों में स्थित छोटे स्टेशन भी शामिल हैं। हॉल्ट पर यह सुविधा नहीं दी जाएगी। उसी को पूरा करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल लगा हुआ है। यह जानकारी बीकानेर मंडल के पीआरओ अजय कुमार ने दी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल के अनुसार वाई-फाई सुविधायुक्त स्टेशनों की संख्या निम्न प्रकार है
जयपुर मंडल : 89 स्टेशन
जोधपुर मंडल: 120 स्टेशन
अजमेर मंडल: 86 स्टेशन
बीकानेर मंडल: 124 स्टेशन
छात्र उठा रहे वाई फाई का लाभ
आमजन द्वारा नियमित आवागमन वाले स्टेशनों पर इस सुविधा का उपयोग हाई डेफिनिशन (एचडी) वीडियो स्ट्रीमिंग, मूवी, गाने, गेम डाउनलोड करने और अपने कार्यालय में ऑनलाइन काम करने के लिए कर सकते हैं। दूरस्थ स्थानों पर निवास करने वाले छात्र, विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, आरआरबी, आरआरसी और एसएससी की तैयारी के लिए स्टेशन पर उपलब्ध वाई-फाई के माध्यम से इंटरनेट सुविधा का उपयोग कर रहे हैं। यात्री भी इस सुविधा का उपयोग अपने मोबाइल तथा लैपटॉप पर मनोरंजन, शिक्षण तथा अन्य कार्यों के लिए भी कर रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशनों जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, रेवाड़ी, उदयपुर, गांधीनगर जयपुर, आबू रोड पर यात्रियों का फीडबैक इस सुविधा के बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, निर्बाध डेटा एक्सेस और अनुभव का संकेत प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जुड़े रेलवे स्टेशन के वाई-फाई से
रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध रेलवायर वाई-फाई सुविधा उपयोगकर्ता के अनुकूल है। वाई-फाई कनेक्शन को प्रारंभ करने के लिए यात्रियों को वाई-फाई विकल्पों को स्कैन कर रेलवायर ऑप्शन चुनना होता है तथा ब्राउजर उपयोगकर्ता को रेलवायर पोर्टल पर ले जाता है। उस समय मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होगा, जिस पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। एक बार कनेक्ट होने के बाद वाई-फाई कनेक्शन 30 मिनट तक स्थापित रहता है। इससे रेल यात्रियों को रेलवे की जानकारी से जुड़े रहने और अपडेट रहने में मदद मिलती है।

स्पीड बढ़ाने के लिए देना पड़ता है शुल्क
रेलवे द्वारा उपलब्ध वाई-फाई की स्पीड प्रतिदिन 1 एमबीपीएस बढ़ाने के लिए उपयोगकर्ता को कुछ शुल्क देना होता है। ऑनलाइन प्लान खरीदने के लिए नेट बैंकिंग, वॉलेट, क्रेडिट कार्ड जैसे कई भुगतान विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed