{"_id":"656cc562a03ca5049f02691c","slug":"free-gas-connections-given-to-58-characters-in-four-days-narnol-news-c-196-1-sroh1013-6992-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चार दिन में 58 पात्रों को दिए मुफ्त गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चार दिन में 58 पात्रों को दिए मुफ्त गैस कनेक्शन
Sun, 03 Dec 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान अब तक जिले में 58 पात्र परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। रविवार को गांव मंडलाना में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी प्रियंका, गीता, मीना, रजनी व अंजलि ने कहा कि अब महिलाएं धुआं से बच सकेंगी।
नारनौल खंड के गांव मंडलाना व डोहर खुर्द में यात्रा के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं आधिकारिक राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव रहे। खेड़ी में अटेली विधायक सीताराम यादव व कनीना खंड के गांव तलवाना में कनीना एसडीएम सुरेंद्र कुमार व महेंद्रगढ़ खंड के गांव खरखड़ा (आकोदा) में बीडीपीओ अनिल कुमार व आदलपुर में सरपंच मनोज कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सभी जगहों पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की शपथ भी दिलाई गई। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार की सरकार लगातार गरीब व मजदूर का आर्थिक उत्थान करने का कार्य कर रही है।
यात्रा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिलाओं को सही पोषण व महिलाओं के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित कई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के बारे में बताया। कृषि एवं किसान कल्याण तथा कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। रेड क्रॉस विभाग की ओर से दिव्यांग जनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान आदलपुर में संगीता, समर सिंह, कृतिका, आर्यन को, मंडलाना में मीना, प्रवेश, भूपेंद्र, आर्यन, समाजसेवी देशराज, समाजसेवी हरीश शर्मा, आशा वर्कर अनोखी देवी, मुख्याध्यापक बाबूलाल को सम्मानित किया।