फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fraud of two lakhs in four months by putting fastag of car on trolley

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रॉले पर कार का फास्टैग लगाकर चार माह में की दो लाख की धोखाधड़ी

Mon, 07 Aug 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 07 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakhs in four months by putting fastag of car on trolley
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नेशनल हाईवे 152डी पर जाट गुवाना टोल प्लाजा के प्रबंधक ने गलत फास्टैग लगाकर टोल प्लाजा से संचालित हाेने पर एक ट्रॉला चालक और मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने प्रबंधक की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चितौड़गढ़ निवासी देवीलाल ने बताया कि वह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पिछले करीब चार माह से मल्टी एक्सल गाड़ी की चेसिस पर कार का फास्टैग लगाकर टोल प्लाजा से संचालित हो रही है। धोखाधड़ी कर गाड़ी चालक ने उन्हें करीब दो लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया है। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी मालिक व चालक गोहाना निवासी राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चेसिस पर लगाया था फास्टैग, नंबर प्लेट पर लटकाया था जुता
टोल प्रबंधन ने शुरुआती जांच की तो सामने आया कि ट्रॉले की चेसिस पर कार का फास्टैग लगाया गया था। यही नहीं नंबर प्लेट पर जूता लटकाया हुआ था, ताकि नंबर प्लेट न दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रॉले के एक साइड के लगते हैं 890 रुपये, कार के 170 रुपये
ट्रॉला चालक जाट गुवाना टोल से भैंसी टोल तक जाता था। इसका एक तरफ का टोल 890 रुपये लगता है, जबकि चालक ने कार का फास्टैग लगाया हुआ था, जिस कारण उसके फास्टैग से केवल 170 रुपये कटते थे। हर चक्कर पर टोल को 720 रुपये और दोनों तरफ के लगभग 1440 रुपये का नुकसान हो रहा था। ज़ब टोल मैनेजर ने बारीकी से जांच की तो सारा मामला सामने आया।


सीसीटीवी और अन्य टेक्निकल जानकारी से मामला पकड़ में आया है। शातिर तरीके से धोखाधड़ी की गई है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। चार माह से यह खेल हो रहा था। लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
देवीलाल खोईवाल, मैनेजर, जाट गुवाना, टोल, 152डी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed