फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fraud of Rs 12.57 lakh was committed in name of getting a job in bank in place of father In Narnaul

Narnaul: बैंक में पिता की जगह नौकरी लगवाने के नाम पर 12.57 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

Tue, 10 Dec 2024 04:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Dec 2024 04:02 PM IST
सार

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी रवि दत्त शर्मा उनके घर आया और उसने खुद को वकील बताया। उसने कहा कि वह चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करता है। वह आपकी लड़की को एक्सग्रेशिया स्कीम के तहत हाईकोर्ट में केस दायर करके नौकरी लगवा देगा।

विज्ञापन
fraud of Rs 12.57 lakh was committed in name of getting a job in bank in place of father In Narnaul
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में पिता की मौत के बाद बेटी को नौकरी लगवाने झांसा देकर 12 लाख 57 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। उक्त व्यक्ति ने खुद को हाईकोर्ट का वकील बता कर परिवार को झांसा दिया। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में नारनौल निवासी सरोज सोपर्णा ने बताया कि उसके पति पूर्ण चंद सोपर्णा सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक नारनौल में स्कैल-2 मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। जो रेवाड़ी डेपुटेशन पर थे और नौकरी के दौरान ही उनकी 19 मई 2014 को मौत हो गई थी।

विज्ञापन


शिकायत कर्ता ने बैंक से अपनी पति की मृत्यु के बाद उनकी जगह पर अपनी बेटी की एक्सग्रेशिया स्कीम के तहत नौकरी के लिए कई बार आग्रह किया, लेकिन बैंक की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी रवि दत्त शर्मा उनके घर आया और उसने खुद को वकील बताया। उसने कहा कि वह चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करता है। वह आपकी लड़की को एक्सग्रेशिया स्कीम के तहत हाईकोर्ट में केस दायर करके नौकरी लगवा देगा। जिसके लिए उसने अपनी फीस 40,000 रुपये बताई थी।
विज्ञापन


इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र व नौकरी से संबंधित दस्तावेज और अपनी लड़की के कागजात दे दिए। 21 नवंबर 2021 को आरोपी को 40,000 रुपये बतौर फीस आनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे। उस समय उसने कहा कि दो माह के अंदर नौकरी लगवा देगा । इसके बाद वह मई 2022 में मिला और कहने लगा की बैंक में बात हो गई है। उसने कहा कि जो पैसा एक्स ग्रेशिया का मिला था, वह रकम बैंक को वापिस करनी पडे़गी। जब उन्होंने इस बाबत बैंक में पता किया तो बैंक वालों ने ऐसी किसी भी बात से मना कर दिया। लेकिन आरोपी ने कहा कि उसकी बैंक में बड़े अफसरों के साथ सेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उसने 31 मई 2022 को आठ लाख रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी ने कहा कि जो पैसे एक्स ग्रेशिया का मिला था उस रकम को ब्याज समेत बैंक को वापिस करना पडे़गा। महिला ने आरोपी के कहने पर 18 मार्च 2023 को 2,08,000 रुपये दोषी के खाता में ट्रांसफर किये। इसके बाद 24 मई 2023 को 1,45,000 रुपये और 21 जून 2023 को 64,000 रुपये आरोपी के खाता में डाले। इसके बाद भी आरोपी महिला को नौकरी का झांसा देता रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed