फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fraud in name of getting job in Air Force in Narnaul, Youth defrauded of lakhs of rupees, given fake training

Narnaul: एयरफोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी; युवक से ठगे लाखों रुपये, चंडीगढ़ में दी फर्जी ट्रेनिंग

Thu, 25 Jan 2024 12:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 Jan 2024 12:20 PM IST
सार

हरियाणा सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस कड़ी में नारनौल से भी एक मामला सामने आया है, जहां एयर फोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक को ठगा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Fraud in name of getting job in Air Force in Narnaul, Youth defrauded of lakhs of rupees, given fake training
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभी भी लोग नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के शिकार हो रहे हैं। अब नारनौल के रामपुरा गांव के एक युवक के साथ एयरफोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जिसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में रामपुरा निवासी सोनू पुत्र भूपेंद्र ने बताया कि उसके पास उसके गांव का सोनू पुत्र विक्रम और विक्रम पुत्र दलीप सिंह जुलाई 2022 को आए और कहा कि वह सरकारी नौकरी लगवाते हैं। वह तुझे भी एयरफोर्स या आर्मी में नौकरी लगवा देंगे। इसके बाद पीड़ित ने कहा कि उसे नौकरी की जरूरत है, अगर कहीं हो तो बता देना। इसके बाद पीड़ित के पिता ने विक्रम से बात की। 13 जुलाई 2022 को एयरफोर्स में एक पद खाली होने का पीड़ित के पास मैसेज किया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित सोनू से 50 हजार रुपये व कागजात मांगे। पीड़ित ने सोनू पुत्र विक्रम के फोन पे पर 50 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद दोषी सोनू ने पीड़ित के वाट्सएप पर एक नियुक्ति पत्र 18 जुलाई 2022 को भेजा। मैसेज मिलने के बाद पीड़ित युवक 19 जुलाई को दोषी के पास चला गया। उसके बाद उसे ट्रेनिंग के नाम पर 3 माह तक अपने पास चंडीगढ़ रखा। जो इन तीन माह में पीड़ित के 70 हजार रुपये जेब से खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने 19 जुलाई को 1 लाख रुपये और मांगे जिस पर पीड़ित ने अपने पिता से बात की। उसके पिता ने आरोपी विक्रम से बात की। इसके बाद पीड़ित के पिता ने आरोपी सोनू के कहने पर रेवाड़ी के धवाना निवासी अंकुश के खाते में 50 हजार रुपये डाले और 50 हजार रुपये आरोपी सोनू के फोने पे पर भेजे। इसके बाद आरोपी सोनू ने पीड़ित सोनू के पिता के नंबर पर फोन किया और कहा कि आप बचे हुए रुपये उसकी मौसी के लड़के अंकुश के खाते में डाल दे।

पीड़ित सोनू के पिता ने गांव के रामपुरा निवासी महेश के खाते से 20 जुलाई को आरोपी अंकुश के खाते में 4 लाख डाल दिए और पिड़ित के पिता ने उक्त महेश को नकद 4 लाख रुपये नकद वापिस कर दिए। इसके बाद 21 जुलाई को अंकुश के खाते में 2.5 लाख पीड़ित के पिता ने अपने गांव के विक्रम से डलवाएं और उसे वापिस 2.5 लाख रुपये नकद दे दिए। पीड़ित की तरफ से लगातार रुपये देने के बाद भी आरोपी नौकरी दिलाने की बात करता रहा।


लेकिन आरोपी एक-दो माह रुकने की बात कहते रहे। वह कहता कि आगे तुम्हारे दस्तावेज भेज दिए हैं और ट्रेनिंग भी अच्छी हो गई है। अब जल्द ही नियुक्ति पत्र आने वाला है। यह कह कर पीड़ित व उसके पिता को बार-बार दो माह का नाम लेकर टालते रहें। इसके बाद पीड़ित जहां उसे ट्रेनिंग के लिए लेकर गये थे वहां गया और एयरफोर्स कार्यालय में पूछताछ की तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed