फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fourth class employee of civil hospital got positive, six cases in district

नागरिक अस्पताल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिला पॉजिटिव, जिले में कुल 6 केस

Thu, 14 May 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fourth class employee of civil hospital got positive, six cases in district
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में एसएमओ को निर्देश देते हुए सीएमओ अशोक कुमार। - फोटो : Narnol
नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या छह और महेंद्रगढ़ शहर में पीड़ितों की संख्या 2 हो गई है। पहला मामला मोहल्ला महायचान से आया था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी उसी मोहल्ले का निवासी है। मरीज में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण नहीं हैं। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित को नारनौल ले गई। जहां से उसे गांव पटीकरा स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ शहर में कोरोना संक्रमित दूसरा केस मिलने के बाद सीएमओ डॉ. अशोक कुमार वीरवार को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मीटिंग लेकर अस्पताल के कर्मचारियों एवं चिकित्सकों को दिशा निर्देश भी दिए। कंटेनमेंट जोन का क्षेत्र भी बढ़ाने के निर्देश दिए। आउटसोर्सिंग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मंच गया। अस्पताल के सभी कर्मचारियों की थर्मल जांच की गई। चार चिकित्सकों सहित 33 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। इनमें 24 सैंपल मोबाइल टीम के द्वारा तथा 9 सैंपल अस्पताल कोविड-19 वार्ड में लिए गए। इसके अलावा तीन सैंपल परिवार के सदस्यों के भी लिए गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2 मई को मोहल्ला महायचान निवासी 25 वर्षीय युवक अपने पिता दिल्ली से लेने गया था। वह उसी दिन वापस आ गया था। अस्पताल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी उसी के मोहल्ले से है। मोहल्ले का होने की वजह से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उसकी नागरिक अस्पताल में थर्मल जांच करवाई थी। सात मई को दिल्ली की यात्रा कर लौटने वाले युवक को खांसी जुकाम हुआ तो उसने कोविड-19 की जांच करवाई। उस समय भी इसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उसकी जांच करवाने में मदद की थी। दस मई को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने 11 मई को अपना सैंपल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार चिकित्सकों सहित 33 कर्मचारियों के लिए सैंपल:
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने 2 मई से 8 मई तक अस्पताल में ड्यूटी दी है। 9 और 10 मई छुट्टी पर था। इस दौरान वह अस्पताल में कई लोगों के संपर्क आया था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वीरवार को चार चिकित्सक, पंद्रह नर्स, दो फार्मासिस्ट और 13 अन्य कर्मचारियों सहित 33 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। मोबाइल टीम ने परिवार के मां, पत्नी, बेटी के सैंपल भी लिए गए हैं। यानी कुल 36 सैंपल लिए गए हैं। मोबाइल टीम में ईएमटी सतेंद्र सिंह, एलटी सुरेश, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हवा सिंह व ड्राइवर मनोज शामिल थे।
एक परिवार के साथ था संपर्क में:
जानकारी के अनुसार पीड़ित मरीज मोहल्ले में ही एक परिवार के संपर्क में था। सैंपल लेने के बाद 11 मई को उनको होम क्वारंटीन कर दिया गया था। सैंपल से पहले वह उस परिवार के संपर्क में था। अभी इस परिवार के सैंपल नहीं लिए गए हैं। सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम केवल परिवार के तीन सदस्यों के लिए सैंपल लिए हैं, जबकि पीड़ित के लड़के का सैंपल अभी नहीं हुआ है।
सैंपल लेने के बाद कर्मचारियों ने दी ड्यूटी :
अस्पताल के कर्मचारियों ने अपने सैंपल देने के बाद भी ड्यूटी की। इस दौरा आने वाले मरीजों को भी चेक किया गया। अस्पताल के कर्मचारी रिपोर्ट आने का इंतजार नहीं करेंगे, जिस कर्मचारी की ड्यूटी है वह अपनी ड्यूटी करेगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने केवल इतना कहा कि सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। ड्यूटी देंगे या नहीं स्वास्थ्य विभाग का काम है। शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट आ जाएगी।

महेंद्रगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मोहल्ला महायचान का जो पहला केस आया था, यह संक्रमित उसके संपर्क में था। दो दिन उसके संपर्क में रहा है। मोहल्ला महायचान के पहले केस में 18 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें पीड़ित के परिवार सहित 17 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल के सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed