{"_id":"6333463e5912fe6acc7cf1e1","slug":"fourth-accused-arrested-in-case-of-robbery-of-13-89-lakh-from-finance-company-narnol-news-rtk6592790125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत फाइनेंस कंपनी से 13.89 लाख की लूट मामले में चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत फाइनेंस कंपनी से 13.89 लाख की लूट मामले में चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में स्थित भारत फाइनेंस की शाखा से हथियारों के बल पर 13 लाख 89 हजार रुपये की लूट मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ गोटिया निवासी भटला हांसी के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार देर शाम हिसार जेल से प्रोडेशन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
बता दें कि 5 जनवरी 2021 को महेंद्रगढ़ स्थित भारत फाइनेंस कंपनी की ब्रांच शाखा से आरोपियों ने हथियारों के बल पर 13 लाख 89 हजार रुपये की लूट वारदात को अंजाम दिया था। तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुदर्शन निवासी पुराना बास नीम का थाना जिला सीकर राजस्थान की शिकायत पर शहर थाना महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले में 30 जुलाई व 9 अगस्त को पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी संतोष कुमार उर्फ बिंडी निवासी कुतुबपुर हांसी, संदीप उर्फ बिट्टू निवासी कुतुबपुर हांसी, प्रवीण उर्फ बब्बू निवासी नजफगढ़ दिल्ली गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के बाद पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 18 हजार की नकदी बरामद की थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने भिवानी के सिवानी क्षेत्र में भी फाइनेंस कंपनी में पैसे लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने सिवानी में शाम के समय वारदात को अंजाम दिया था जब एजेंट अपना कैश गिन रहे थे उस समय आरोपियों ने हथियारों हथियारों के बल पर अलमारी को उठाकर ले गए जिसमें करीब 1 लाख 80 हजार रुपये रखे हुए थे। जिस पर भिवानी के थाना सिवानी में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड के दौरान पूछताछ में वारदातों को खुलासा हुआ था।