{"_id":"690e3e432d5f3aa2ad03d284","slug":"fourth-accused-arrested-for-spreading-terror-by-firing-in-the-air-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121480-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हवाई फायर कर दहशत फैलाने का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हवाई फायर कर दहशत फैलाने का चौथा आरोपी गिरफ्तार
Sat, 08 Nov 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत कनीना सदर थाना पुलिस टीम ने हवाई फायर कर दहशत फैलाने के मामले में चौथे आरोपी भोजावास निवासी अंकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों सोमवीर, हेमंत व घनश्याम को पहले गिरफ्तार कर चुकी है और उनसे एक देसी पिस्टल और डंडे बरामद किए थे। शिकायतकर्ता विनोद वासी भोजावास ने ब बताया कि उनके पड़ोस में सोमवीर का मकान है और वहां पर अवैध रूप से शराब बेची जाती है। उसने सोमबीर को अवैध रूप से शराब बेचने की शिकायत करने की बात कही थी। 25 अप्रैल को वह मकान के पास खड़ा हुआ था और उसी दौरान सोमवीर व हेमंत, घनश्याम, अंकुर मोटरसाइकिल पर बैठकर आए और सभी ने मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से दो हवाई फायर किए और हाथ में लिए हुए डंडों से दीवार पर मार रहे थे और कहा कि शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। शोर करने पर सभी आरोपी मौके से भाग गए।