फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four students scored 99 percent marks in Physics

Mahendragarh-Narnaul News: चार छात्रों ने भौतिक विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक किए हासिल

Thu, 02 May 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Four students scored 99 percent marks in Physics
सीहमा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य अमर सिंह निमहोरिया ने बताया कि उनके विद्यालय में 12वीं कक्षा में कुल 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से 27 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की विज्ञान संकाय की छात्रा आशू कुमारी ने सबसे अधिक 465 अंक अर्थात 93 प्रतिशत अंक अर्जित करके पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। दूसरे स्थान पर प्रियंका ने 456 अंक प्राप्त किए तथा तीसरे स्थान पर ईशा ने 451 अंक प्राप्त किए। कला संकाय में सचिन यादव ने 448 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशेष उल्लेखनीय यह है कि भौतिक विज्ञान में चार छात्रों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता देवव्रत यादव, पवन कुमार जांगिड़ एनएसएस अधिकारी, नीरज शर्मा, नरेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार यादव, सुनीता यादव, महिपाल गौरा, सुरेंद्र कुमार, राजकौर , रेणु कुमारी, मंजु कुमारी, मीना कुमारी, मधु मरोड़िया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed