फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four sports stadiums in the district will be improved with Rs 1.09 crore.

Mahendragarh-Narnaul News: 1.09 करोड़ रुपये से सुधरेंगे जिले चार खेल स्टेडियम

Fri, 03 Oct 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four sports stadiums in the district will be improved with Rs 1.09 crore.
फोटो संख्या:73- खेल स्टे​डियम  महेंद्रगढ़---संवाद
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से जिले के चार खेल स्टेडियमों की दशा सुधारने व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 1.09 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ राजीव गांधी खेल स्टेडियम, गांव पाली स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम, सिहमा व धौलेड़ा खेल स्टेडियमों को शामिल किया गया है। आगामी दो माह के समय में इन स्टेडियमों के हालात सुधारे जाएंगे। खेल विभाग की ओर से इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से सांसद खेल महोत्सव की शुरूआत की है।
विज्ञापन

प्रदेश के सांसदों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से हरियाणा प्रदेश में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न खेल परिसरों की मरम्मत एवं सुविधाएं बढ़ाने के लिए आए हुए विभिन्न प्रस्तावों को मंजूर कराने के लिए आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने पिछले तीन-चार वर्षों के दौरान भेजे गए विभिन्न ऐस्टिमेट मंजूर किए हैं। इसमें जिला महेंद्रगढ़ के चार खेल स्टेडियमों की मरम्मत एवं सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए स्वीकृति दी गई है। के प्रस्तावों के लिए भी फंड मंजूर हुआ है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ स्टेडियम के लिए 26.52 लाख, पाली खेल के लिए 28.6 लाख, सीहमा के लिए 26.7 लाख व धौलेड़ा खेल स्टेडियम के लिए 28.45 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति मिली है। एक माह तक चलने वाले सांसद खेल महोत्सव में देसी खेलों जैसे रस्साकशी, कुश्ती व कबड्डी पर बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed