फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four educational excellence centers will be built in the state with Rs 60 crore

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में 60 करोड़ से बनेंगे चार शैक्षिक उत्कृष्टता केंद्र

Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Four educational excellence centers will be built in the state with Rs 60 crore
फोटो संख्या:51- महेंद्रगढ़ के डुलाना रोड पर 11 एकड़ में बना जिला ​शिक्षा एवं प्र​शिक्षण संस्थान
महेंद्रगढ़। नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में महेंद्रगढ़, जींद, फतेहाबाद और झज्जर के डायट केंद्रों पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्राें के निर्माण में 60 करोड़ का खर्च आएगा। हर केंद्र को 15 करोड़ का बजट आवंटित किया जाएगा। प्रथम चरण में महेंद्रगढ़ को 8 करोड़ का बजट आवंटित हो चुका है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शैक्षिक उत्कृष्टता केंद्रों में आधुनिक सुविधा युक्त ऑडिटोरियम, डिजिटल कक्ष, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आवासीय भवन बनेंगे। केंद्र में हर शिक्षक को आधुनिक तकनीक के साथ हर वर्ष न्यूनतम 50 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा में तकनीकि समावेश का उपयोग कर शिक्षकों को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन

2026 से योजना शुरू करने का है लक्ष्य
केंद्र सरकार ने 2023-24 के बजट में प्रदेश के पहले सीओई के रूप में करनाल के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को स्वीकृति दी थी। इसके सकारात्मक परिणाम देखते हुए अब प्रदेश में चार जिलों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करने की मंजूरी दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से योजना को वर्ष 2026 में धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में महेंद्रगढ़ को 8 करोड़ की राशि मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर में हो सकेंगे इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स
चार जिलों में बनने वाले इन केंद्रों पर चार वर्षीय बीएड कोर्स शुरू होगा। इसमें हर संस्थान में 200-200 सीटें आवंटित होंगी। 12वीं के बाद विद्यार्थी इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे।
योजना के लिए ऐसे चुना गया इन केंद्रों को

केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेशभर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। इसके आधार पर 70 से अधिक अंक हासिल करने वाले संस्थानों का चयन हुआ। इसमें स्टाफ की संख्या, मौजूदा सुविधाएं और आधारभूत ढांचे को ध्यान में रखा गया।

वर्जन -

-उत्कृष्टता केंद्र बनाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया विभाग के अधिकारियों की ओर से अमल में लाई जाएगी। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
-सुनीलदत्त, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed