फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four children missing in Narnaul of Haryana

Haryana: डेरोली जाट के पास नहर में नहाने उतरे चार युवक, दो के निकाले शव

Sat, 25 May 2024 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 09:30 PM IST
सार

पुलिस ने देररात गोताखाेरों की मदद से दो युवकों के शव निकाल लिए। पुलिस युवकों की पहचान का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Four children missing in Narnaul of Haryana
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल क्षेत्र के डेरोली जाट के पास नहर में देरशाम चार युवक नहाने उतरे। इनमें दो युवक डूब गए जबकि दो युवकों को ग्रामीणों ने नहर से निकलकर भागते देखा। रात 10 बजे एक युवक और करीब 10.30 बजे दूसरे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। अभी तक युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


डेरोली जाट नहर के एनबी 4 पंप हाउस पर शनिवार रात चार युवकों के डूबने की पुलिस को सूचना मिली। माैके पर ग्रामीणों ने बताया कि देरशाम चार युवक नहाने उतरे थे, लेकिन दो युवकों को डूबता देखकर बाकी दो युवक किसी तरह बाहर निकले और तेजी से भाग गए।
विज्ञापन


वे बदहवास हालत में काफी घबराए हुए थे। नहर किनारे उनके कपड़े और चप्पल पुलिस को मिले। आसपास गांवों के लोग भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव डेरौली जाट के ग्रामीणों की ओर से उन्हें सूचना मिली थी की नहर में दो युवक डूब गए हैं। दो युवकों के शव मिल चुके हैं। सूचना के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है। - निरीक्षक धर्मबीर, सदर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed