फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four arrested, six mobiles and register recovered while betting on cricket match

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते चार काबू, छह मोबाइल और रजिस्टर बरामद

Sat, 24 Sep 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four arrested, six mobiles and register recovered while betting on cricket match
महेंद्रगढ़। सीआईए की टीम ने महेंद्रगढ़ के क्षेत्र से भारत-आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैचों पर 6 लाख 7 हजार रुपये का सट्टा लगाते चार आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल , दो की पैड, रजिस्टर और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान जितेंद्र और हवासिंह निवासी बुडीन तथा शेर सिंह और कृष्ण निवासी रायसराना थाना मांढन, अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बुडीन के क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में भारत-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने बताए हुए स्थान पर छापा मारा और क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों से बरामद फोन और रजिस्टर की जांच करने पर खुलासा हुआ कि दोनों मैचों पर करीब 6 लाख 7 हजार का सट्टा लगाया गया था। आरोपियों से बरामद सामान को जब्त कर लिया गया। थाना सदर महेंद्रगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed