फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Foundation classes begin at four centres, 156 students to receive digital education

Mahendragarh-Narnaul News: चार केंद्रों पर बुनियाद की कक्षाएं शुरू, 156 विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा

Sat, 23 May 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Foundation classes begin at four centres, 156 students to receive digital education
महेंद्रगढ़। जिले में मिशन बुनियाद के तहत नौवीं और 10वीं की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके तहत 156 विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा मिलेगी। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी विद्यार्थी तैयार हो पाएंगे।
विज्ञापन


जिले में मिशन बुनियाद के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं जिनको महेंद्रगढ, नारनौल, कनीना, अटेली के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में संचालित किया जा रहा है। यहां पर विद्यार्थियों के लिए शिक्षक भी विशेष रूप से नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

बुनियाद के तहत पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को विभाग की ओर से निशुल्क वर्दी, किताबें और आवागमन का किराया प्रतिकिलोमीटर 4 रुपये के अनुसार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
लाइव पा सकते हैं सवालों के जवाब
कक्षा के दौरान स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई करवाई जाएगी और इसमें पंचकूला के प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इस दौरान अगर किसी विद्यार्थी का कोई सवाल होता है तो वह उसी दौरान समाधान पा सकता है। शिक्षक से सीधे सवाल किया जा सकता है और शिक्षक उसी दौरान सवाल का जवाब देते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी
बुनियाद कक्षाओं में पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है। इसमें रीजनिंग व जनरल नॉलेज भी पढ़ाई जाती है। इससे बच्चों की बुनियाद मजबूत होगी और उनको प्रतियोगी परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

- वर्जन
बुनियाद के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं शुरू हो चुकी है और डिजिटल तरीके से विद्यार्थी पढ़ाई कर पाएंगे। इससे उनकी बुनियाद मजबूत होगी और विद्यार्थी पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होंगे। इसके लिए उन्हें किसी विशेष तैयारी की जरूर नहीं होगी।-रविंद्र कुमार, डीएसएस, जिला प्रभारी, मिशन बुनियाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article