फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Foul-Smelling Water Causes Hardships; No Resolution Even After Complaints

Mahendragarh-Narnaul News: पानी की बदबू ने बढ़ाई मुश्किलें, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

Fri, 10 Apr 2026 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Foul-Smelling Water Causes Hardships; No Resolution Even After Complaints
फोटो संख्या:64 रोहताश तिवाड़ी के घर नल से पहुंचा दू​षित पानी। संवाद
महेंद्रगढ़। मोहल्ला तिवाड़ियान में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति में गंदे और बदबूदार पानी की समस्या बनी हुई है। मोहल्ले के लगभग 50 घरों में रहने वाली 200 से अधिक आबादी प्रभावित है और उन्हें पीने व घरेलू उपयोग के लिए सुरक्षित पानी उपलब्ध नहीं हो रहा।
विज्ञापन

मोहल्लावासी रोहतास तिवाड़ी, जगदीश, राजेश, अशोक, भोलू और श्रीकिशन दीपक ने बताया कि कई बार विभाग को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने पाइपलाइन को दो बार ठीक किया लेकिन अब भी नलों से आने वाला पानी गंदा आ रहा है।
पीने और घरेलू उपयोग के लिए यह पानी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है या अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वे प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की तैयारी की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
- वर्जन:
यह समस्या मेरे संज्ञान में अभी आई है। शीघ्र ही पाइप लाइन काे ठीक करवा दिया जाएगा। लोगों को पानी से संबंधित कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -जियाराम एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

फोटो संख्या:64 रोहताश तिवाड़ी के घर नल से पहुंचा दूषित पानी। संवाद

फोटो संख्या:64 रोहताश तिवाड़ी के घर नल से पहुंचा दूषित पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article