फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Former youth president of Kanina Congress acquitted of charges

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना कांग्रेस के पूर्व यूथ हलका अध्यक्ष आरोपों से बरी

Fri, 17 Jan 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 17 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Former youth president of Kanina Congress acquitted of charges
फोेटो संख्या:59- अधिकवता ओपी रामबास--स्रोत- स्वयं - फोटो : संवाद
कनीना। कनीना कांग्रेस के पूर्व यूथ हल्का अध्यक्ष को वर्ष 2017 में दर्ज मुकदमे में कनीना कोर्ट ने वीरवार को बरी कर दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ओपी रामबास ने बताया कि पूर्व एसडीएम संदीप सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपी राजकुमार निवासी कनीना को विशेष गर्ग की अदालत ने बरी कर दिया। दिसंबर 2017 में कनीना मंडी के एक ट्रक नाले में गिर गया था। इस पर वहां के लोगों ने नगर पालिका के एडमिनिस्ट्रेटर की ओर से नाले के निर्माण में हल्की सामग्री का प्रयोग करने बारे में दरखास्त सीएम विंडो में दी।

तब कनीना के तत्कालीन एसडीएम संदीप सिंह ने कनीना निवासी राजकुमार (उस समय के यूथ कांग्रेस के हल्का अध्यक्ष) के खिलाफ झगड़ा करने, जान से मारने की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की एक एफआईआर दर्ज करवा दी थी। उस समय यह मामला काफी चर्चा का विषय रहा था। मुकदमा कनीना की अदालत में चला। अदालत में आरोपी राजकुमार की तरफ से पैरवी बार एसोसिएशन कनीना के पूर्व प्रधान अधिवक्ता ओमप्रकाश रामबास की ओर से की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपरोक्त मुकदमे में सभी गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने राजकुमार पर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed