फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Former head of Kanina Municipality died after his car collided with a bus.

Mahendragarh-Narnaul News: बस की टक्कर से कार सवार कनीना नपा के पूर्व प्रधान की मौत

Fri, 05 Dec 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Former head of Kanina Municipality died after his car collided with a bus.
फोटो संख्या:51- सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी---स्रोत परिजन
कनीना(महेंद्रगढ़)। वीरवार को बस की टक्कर से कार सवार कनीना नगर पालिका के पूर्व प्रधान और वर्तमान में वार्ड-14 के पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा (79) की मौत हो गई। शुक्रवार को कनीना में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम वह राजस्थान में किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह रेवाड़ी से आगे बढ़े तो एक बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बीच से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें राजेंद्र व उनका एक साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में घायल होने पर राहगीरों ने उन्हें रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उपचार के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर शव पोस्टमार्टम कराया गया और दोपहर को कनीना में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानें बंद रख जताया शोक
उनके देहांत की खबर से कनीना कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोक जताया। राजेंद्र सिंह लोढ़ा की पुत्रवधू डॉ. रिंपी यादव वर्तमान में कनीना नगर पालिका की प्रधान हैं। उनके बेटे होशियार सिंह, सुभाष लोढ़ा और जेपी लोढ़ा हैं। इनकी बहु कनीना नगर पालिका प्रधान रिंपी यादव हैं।
दो बार रह चुके हैं नपा के प्रधान
राजेंद्र लोढ़ा वर्ष 1987 से 1991 और 1995 से 2000 तक दो बार कनीना नगर पालिका के प्रधान रहे। इसके अलावा वे एक बार कनीना मार्केट कमेटी के प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने तीन बार कनीना विधानसभा से चुनाव समता पार्टी, इनलो और बसपा से लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

वर्जन
बस व चालक दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है दुर्घटना में एक व्यक्ति राजेंद्र सिंह लोढ़ा जिसके मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति दीपक जो गंभीर रूप से घायल हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती है। -ओमवीर शर्मा, जांच अधिकारी, शहर थाना रेवाड़ी

फोटो संख्या:51- सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी---स्रोत परिजन

फोटो संख्या:51- सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी---स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed