फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Former education minister took stock of hail affected villages

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व शिक्षा मंत्री ने ओला प्रभावित गांवों का लिया जायजा

Tue, 21 Mar 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Former education minister took stock of hail affected villages
गांव खुडाना में खराब फसलों को देखते पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा।

विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ओलावृष्टि से प्रभावित दर्जनों गांव का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ महेंद्रगढ़ एसडीएम हर्षित कुमार, नायब तहसीलदार दयाचंद भी मौजूद रहे।
प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि संकट की घड़ी में किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। सरकार गिरदावरी कर किसानों को उचित मुआवजा देगी। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करेंगे। भाजपा शासनकाल में किसानों का हित सुरक्षित है। वर्ष 2015 में हुई ओलावृष्टि के दौरान किसानों को उनकी फसल के नुकसान का प्रदेश सरकार ने मुआवजा दिया था जो हरियाणा गठन के बाद महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक था। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने जाट आदलपुर, बसई, मालड़ा, भालखी, बवानियां, पाली, बवाना सहित दर्जनों गांव का दौरा कर उनकी फसल के नुकसान का जायजा लिया। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को ओला प्रभावित पीड़ित किसानों ने बताया कि उनकी फसल सरसों व गेहूं पूरी तरह से नष्ट हो गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त व एसडीएम ने लिया फसलों का जायजा
जिले में गत दिवस ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर व एसडीएम हर्षित कुमार कुमार ने गांव मालड़ा व बवाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात की तथा उनसे नुकसान के आकलन के बारे में जानकारी ली। डीसी ने अधिकारियों के साथ लेकर खेतों के अंदर जाकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन गांवों में कहीं पर 50 प्रतिशत नुकसान है और कहीं पर 50 प्रतिशत से कम नुकसान हुआ है। इस मौके पर उनके साथ नायब तहसीलदार दयाचंद, ऑफिस कानूनगो नरेश, शिवकुमार गिरदावर, प्रदीप पटवारी, विजय सिंह पटवारी, जोगिंद्र पटवारी के अलावा किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण
कनीना। कनीना उपमंडल के विभिन्न गांव में हुई ओलावृष्टि की फसल का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ लगभग एक दर्जन गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और उसकी रिपोर्ट सरकार को भिजवाई। एसडीएम कार्यालय के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम की टीम ने गिरदावर अनूप, अशोक पटवारी के अलावा अन्य लोगों के साथ कई गांवों में जाकर बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण किया। पीड़ित किसानों ने उप मंडल अधिकारी को बताया कि इसी फसल पर हमारे घर का खर्चा चलता था तथा बहन बेटियों की शादी विवाह का काम होता था और अब हमारी फसल तबाह हो गई है। जिसका मुआवजा हमें सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से दिलवाया जाए ताकि हम और हमारे बच्चे अपना गुजर-बसर कर सकें।


पचास हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : ठाकुर अतर लाल
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी ठाकुर अतरलाल ने रविवार को इलाके में तेज अंधड़, बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से तत्काल सर्वे करवाकर पीड़ित किसानों को पचास हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की है। मुख्यमंत्री और उपायुक्त को ज्ञापन भेजकर उन्होंने कहा है कि भारी बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को धक्का लगा है। यदि राज्य सरकार ने तत्काल राहत पैकेज तथा मुआवजे की घोषणा नहीं की तो किसानों के भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। इलाके के अनेक गांवों के किसानों ने फोन करके और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें अपनी पीड़ा बताई है। गांव स्याणा, नौताना, सेहलंग, पोता, बाघोत, रामबास, कपूरी, ककराला, गाहड़ा, मानपुरा, ढाणा, धनौंदा, खरकड़ा बास, अगिहार, पाथेड़ा, भड़फ, कोटिया, करीरा, सीहोर, गुढा, कैमला, खेड़ी, तलवाना, मोहनपुर, पड़तल, गोमला आदि गांवों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। भारी ओलावृष्टि के कारण खड़ी गेहूं की फसल जहां नष्ट हो गई है। वहीं कटाई कर के खेतों में इकट्ठा की गई सरसों की फसल में भी नुकसान हुआ है। खड़ी हुई सरसों की फसल ओलावृष्टि के कारण पूरी तरह से नष्ट हो गई है। हरियाणा सरकार को तत्काल स्पेशल गिरदावरी के आदेश जारी करके प्रभावित किसानों को पचास हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed