फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   forest department, woods machine seel, action

वन विभाग की टीम ने विशेष अभियान में 9 मशीन सील की, स्टॉक रजिस्टर में भी मिली गड़बड़ी

Sat, 03 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
forest department, woods machine seel, action
कनीना में मशीनों को सील करते हुए वन रेंज अधिकारी नरेंद्र व अन्य। संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़/कनीना। वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को विशेष अभियान के तहत 9 आरा मशीनों को सील किया। इन मशीन संचालकों पर नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। मशीनों के स्टॉक रजिस्टर का मिलान न होने पर चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों को आरा मशीनों में लाइसेंस के विपरीत काम किए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर जिला वन अधिकारी ने विशेष टीम का गठन किया। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बनी इस टीम में इंस्पेक्टर रामकिशन, राजबीर, सुनील, फोरेस्ट गार्ड संजय, नरेंद्र, कृष्ण सहित अन्य शामिल किए गए। टीम ने शनिवार को सबसे पहले कनीना शहर में मशीनों की जांच की। जिसमें तीन आरा मशीनों के लिए लाइसेंस वर्टिकल जारी किया गया था। इन मशीनों को होरीजेंटल तरीके से चलाया जा रहा था। जिसमें लाइसेंस फीस का अंतर रहता है। वर्टिकल के लिए 75 हजार रुपये लाइसेंस फीस है। होरीजेंटल के लिए 2.10 लाख रुपये की लाइसेंस फीस है। इस तरह से प्रत्येक मशीन पर करीब एक लाख 35 हजार रुपये की चोरी थी। इसके अलावा जीएसटी की चोरी मिलने की आशंका भी है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कनीना में तीन, बेवल में दो, पाथेड़ा में 3, खैराना में एक मशीन को सील किया जा चुका है। कुल 9 मशीनों को सील किया गया है। जिसमें कुछ मशीनों के स्टॉक रजिस्टर में भी गड़बड़ी मिली है। लकड़ियों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर चालान किया गया है। आगामी आदेशों तक इन मशीनों को संचालित नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस की प्रक्रिया का उल्लंघन
वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में कुल उपलब्ध लकड़ी के हिसाब से लाइसेंस प्रदान करते हैं। जिसमें मशीनों को लगाए जाने का मानक भी तय रहता है। होरीजेंटल तथा वर्टिकल तरीके से लगाई गई मशीन की लकड़ी कटाई की क्षमता में काफी अंतर रहता है। इस कारण लाइसेंस फीस में भी फर्क होता है।

------------------------------------
वर्जन.....
आरा मशीनों की जांच जा रही है। शनिवार को कनीना, बेवल, पाथेड़ा, खैरानी में कुल 9 मशीनों को सील किया जा चुका है। मशीनों का रिकार्ड भी जांचा जा रहा है। कुछ मशीनों के स्टॉक रजिस्टर में भी गड़बड़ी मिली है।
- नरेंद्र कुमार, रेंज ऑफिसर, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed