फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Forest department will issue notice to encroachers

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देगा वन विभाग

Thu, 14 Nov 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 14 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Forest department will issue notice to encroachers
फोटो नंबर-01अरावली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन

अरावली क्षेत्र में अतिक्रमण कर मकान बनाने वालों पर वन विभाग जल्द ही कार्रवाई करेगा।
इसके लिए जिला वन अधिकारी ने नांगल चौधरी का दौरा भी किया था। इस दौरान कुछ जगहों पर अतिक्रमण कर मकान का निर्माण किया जा रहा था। जिन्हें निर्माण नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। वहीं जिन लोगों ने अरावली क्षेत्र की जमीन में अतिक्रमण कर मकान बना लिए हैं, ऐसे मकानों को जल्द ही चिह्नित किया जाएगा।
इसके बाद नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लेकिन अब सवाल यह भी उठता है कि इतने दिन तक वन विभाग अधिकारी कहा थे। ऐसा नहीं हैं की एक या दो दिन में ही मकान का निर्माण हुआ है, इसमें कई माह लगे होंगे, लेकिन इसके बाद भी अवैध रूप से मकान बनाने वालों पर विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। बता दें कि अरावली पहाड़ी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में फैली हुई हैं। अरावली पहाड़ियों की लंबाई करीब 692 किलोमीटर है, वहीं इसकी औसत ऊंचाई करीब 930 मीटर है।
विज्ञापन


पांचनौता, मुसनौता, नांगल दर्गू में भी बने हैं अवैध रूप से मकान

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पांचनौता, मुसनौता, बायल और नांगल दर्गू में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बना लिए हैं। जब बीते दिनों वन अधिकारी ने नांगल चौधरी का दौरा किया था तो उन्होंने ऐसे लोगों को चिन्हित कर नोटिस देने की बात कही थी। इसके अलावा भी ऐसे गांवों को चिन्हित किया जाएगा जहां अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मकान बने काफी दिन बीते, विभाग को अतिक्रमण का चला अब पता
निजामपुर-नांगल चौधरी रोड पर कुछ जगहों पर काफी दिन मकान बने हो गया है। इस मार्ग से वन विभाग के अधिकारी भी आवागमन करते होंगे, लेकिन अब विभाग को पता चला कि कुछ गांवों में अतिक्रमण हो गया है। जिसके बाद नोटिस देने की बात कही जा रही है।


जिले में 17706.6 हेक्टेयर में फैला हुआ अरावली क्षेत्र

जिला महेंद्रगढ़ में कुल 17706.7 हेक्टेयर अरावली पहाड़ी क्षेत्र है। इस अरावली क्षेत्र में खनिज संपदाओं का भंडार मौजूद है। इसमें लौह अयस्क से लेकर तांबा तक हाेने की बात कही जा रही है। लेकिन इसके बाद भी वन विभाग द्वारा लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को रोकने में कामयाब नहीं रहा है। जिसकी वजह से अब विभाग को नोटिस तक देने की नौबत आ गई है।


----

अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से बने मकानों को जल्द ही चिन्हित कर नोटिस दिया जाएगा। वहीं जो अभी निर्माण कर रहे थे, उन्हें रोक दिया है। वहीं जिन मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, ऐसे घरों को चिन्हित कर नोटिस दिया जाएगा।
राजकुमार, जिला वन अधिकारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed