फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   forest department team was surrounded and attacked by thieves In Mahindergarh

Haryana: महेंद्रगढ़ में अवैध कटाई की जांच करने गई वन विभाग की टीम पर हमला, ट्रैक्टर से गाड़ी की क्षतिग्रस्त

Sun, 09 Feb 2025 02:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Feb 2025 02:11 PM IST
सार

वन मंडल अधिकारी चंद्रगुप्त ने बताया कि सुबह छह बजे उनकी टीम पहाड़ी क्षेत्र में अवैध पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंची थी। वहां अवैध खनन के लिए खड़ी जेसीबी और कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौजूद थीं।

विज्ञापन
forest department team was surrounded and attacked by thieves In Mahindergarh
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ जिले में सरकारी विभागों की टीमों पर हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार सुबह अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई की जांच करने गई वन विभाग की टीम पर गांव सोहला की पहाड़ियों में हमला कर दिया गया। हमलावरों ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से टीम की गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि वन विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

अवैध खनन की सूचना पर गई थी टीम

वन मंडल अधिकारी चंद्रगुप्त ने बताया कि सुबह छह बजे उनकी टीम पहाड़ी क्षेत्र में अवैध पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंची थी। वहां अवैध खनन के लिए खड़ी जेसीबी और कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौजूद थीं। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, जेसीबी और ट्रैक्टर चालकों ने सरकारी गाड़ी को घेर लिया और हमला कर दिया।

विज्ञापन


112 नंबर पर दी गई सूचना, आरोपी फरार

हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने डायल 112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए। इस घटना की शिकायत सतनाली थाना प्रभारी को भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हमले

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमले हो चुके हैं। बिजली निगम की टीमों और नारनौल व कनीना में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि अवैध खनन और अवैध कटाई जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed