{"_id":"68f9222059d62e3344041a38","slug":"for-two-months-the-city-residents-will-get-water-every-alternate-day-narnol-news-c-203-1-sroh1010-121095-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो माह तक शहरवासियों को एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो माह तक शहरवासियों को एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी
Wed, 22 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- देवास जलघर में टैंक में जमी गाद व सफाई करते कर्मचारी--स्रोत- विभाग
महेंद्रगढ़। गांव देवास जल परियोजना पर चल रहे मरम्मत और साफ-सफाई से शहरवासियों को नियमित जल आपूर्ति के लिए अब दिसंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। अब एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की आपूर्ति की जाएगी।
त्योहारी सीजन में पानी की दोगुना मांग होने के बावजूद भी नियमित आपूर्ति में से शहरवासियों को आधा पानी ही मिल पाएगा। बता दें कि 14 करोड़ रुपये से जल परियोजना को ऑटोमेटिक मोड पर अपग्रेड किया जा रहा है। इसके तहत चारों टैंकों की सफाई व मरम्मत की जा रही है।
साथ ही आपूर्ति के लिए लगे सभी उपकरण, मोटरें, वॉल सिस्टम, फिल्टरेशन, मशीनें, पानी शुद्धीकरण उपकरण भी आधुनिक एवं ऑटोमेटिक मोड पर चलने वाले लगाए जा रहे हैं। साथ ही इस परियोजना को ऑटोमेटिक मोड पर नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। अब यह परियोजना पूर्णरूप से शहरवासियों की जरूरत के हिसाब से आपूर्ति कर सकेगी। इसमें टैकों से फिल्टरेशन केंद्रों तक नई पाइप लाइन व मोटरें लगाई जाएंगी। जिम्मेदारों का दावा है कि दिसंबर तक मरम्मत और टैंकों की सफाई कर शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
टैंकों की बढ़ेगी स्टोरेज क्षमता
बता दें कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक नंबर टैंक की सफाई कर ली गई है। इस स्टैंक में साढ़े तीन फीट गाद जमा होने से स्टोरेज क्षमता भी कम हो रही थी। अब गाद व मिट्टी की छंटाई होने के बाद टैंक में पानी भरकर आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। विभाग ने टैंक दो की सफाई शुरू कर दी है। इसमें भी साढ़े तीन फीट तक गाद व मिट्टी जमा होने से स्टोरेज क्षमता कम हो गई थी। वहीं टैंक नंबर तीन व चार दो साल पूर्व नए बने थे।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
इस समय टैंकों की सफाई और परियोजना को ऑटोमेटिक मोड पर शुरू करने के लिए काम चल रहा है। टैंक नंबर एक की मरम्मत व सफाई का काम पूरा कर पानी भरा जा चुका है। साथ ही टैंक नंबर दो की सफाई व मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना पर अत्याधुनिक मशीनें व उपकरण लगाए जाएंगे जो ऑटोमेटिक मोड पर काम करें। इस समय युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। दिसंबर से नियमित आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। - सुरेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।