फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   For the sake of his father's word, Rama renounced his kingdom; the saga of his exile evoked deep emotion.

Mahendragarh-Narnaul News: पिता के वचन की खातिर राम ने छोड़ा राजपाट, वनवास की लीला ने किया भावुक

Wed, 14 Oct 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
For the sake of his father's word, Rama renounced his kingdom; the saga of his exile evoked deep emotion.
फोटो नंबर-09अनाज मंडी की रामलीला में राम वनवास की लीला का मंचन करते कलाकार।संवाद

विज्ञापन
नारनौल। शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के मंच पर भगवान नारायण सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के छठे दिन सोमवार रात कोपभवन भाग-2 में दशरथ-कैकेयी संवाद और राम वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया और कई की आंखें नम हो गईं।
रामलीला का शुभारंभ श्यामलाल सैनी, रामोतार सैनी, महेंद्र शर्मा और सुरेंद्र पंडित ने गणेश पूजन के साथ किया। मंच संचालन भारत भूषण तायल ने किया।
रामलीला कमेटी के संरक्षक वेद प्रकाश सैनी और प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि मंचन के दौरान कैकेयी ने राजा दशरथ को उनके दिए दो वचनों की याद दिलाई। उन्होंने पहले वचन में भरत को राजगद्दी देने और दूसरे में भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास देने की मांग की। यह सुनकर राजा दशरथ स्तब्ध रह गए, लेकिन रघुकुल की परंपरा के अनुसार वचन निभाने के लिए विवश हो गए। राम वनवास की बात कहते हुए दशरथ मूर्छित होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद भगवान राम को बुलाकर पूरी बात बताई गई। राम ने पिता के वचन की मर्यादा बनाए रखने के लिए वन जाने की सहमति दे दी। लक्ष्मण ने भी उनके साथ वन जाने की इच्छा जताई। दोनों भाइयों के भावुक संवाद और दशरथ की व्याकुलता ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राम की भूमिका अरविंद गर्ग, लक्ष्मण की मनोज निर्मल, सीता की विवेक शर्मा, दशरथ की अरविंद गर्ग और कैकेयी की अभिषेक सोनी ने निभाई। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के सदस्य और शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed