फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Footwear prices rise during the festive season; rates up by up to 25 percent.

Mahendragarh-Narnaul News: त्योहारों पर महंगे हुए जूते-चप्पल, 25 फीसदी तक बढ़े दाम

Wed, 14 Oct 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Footwear prices rise during the festive season; rates up by up to 25 percent.
फोटो संख्या:-61 शॉपिंग कॉम्प्लेक्समें जूते खरीदते हुए ग्राहक। संवाद - फोटो : Archive
महेंद्रगढ़। सर्दी का मौसम नजदीक आने और त्योहारों के चलते बाजार में फुटवियर की दुकानों पर हलचल बढ़ने लगी है। दुकानदार ग्राहकों की मांग को देखते हुए जूते-चप्पलों का स्टॉक जुटाने में लगे हैं।दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार त्योहारों में अच्छी बिक्री होगी। हालांकि, कच्चे माल के दाम बढ़ने से कंपनियों ने जूते-चप्पलों के रेट भी बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

सुनिल गर्ग ने बताया कि पिछले सीजन की तुलना में जूतों के दाम करीब 25 फीसदी तक बढ़े हैं। चप्पलों के दाम में लगभग 50 रुपये जबकि जूतों की कीमत में कंपनी और डिजाइन के अनुसार 100 से 150 रुपये तक का इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि कच्चा माल महंगा होने से कंपनियों ने रेट बढ़ाए हैं, जिसका असर थोक और खुदरा बाजार में दिखने लगा है।
विज्ञापन

दुकानदार सर्दी को ध्यान में रखते हुए गर्म जूते, स्पोर्ट्स शूज, बच्चों के फुटवियर और रोजमर्रा के जूते-चप्पल मंगवा रहे हैं। फुटवियर की आपूर्ति मुख्य रूप से दिल्ली से हो रही है। त्योहारों में पुरुषों के औपचारिक जूते, स्पोर्ट्स शूज और कैजुअल फुटवियर की मांग बढ़ने की उम्मीद है। वहीं महिलाओं के लिए सैंडल, स्लीपर, फैशनेबल चप्पल और पार्टी वियर फुटवियर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
त्योहारों के लिए जूते खरीदने बाजार आया हूं। पहले के मुकाबले दाम बढ़े हुए लग रहे हैं। ब्रांडेड जूतों की कीमत में ज्यादा अंतर है, इसलिए बजट का ध्यान रखना पड़ रहा है। सर्दी को देखते हुए अच्छे और टिकाऊ जूते लेना जरूरी है।-अंकित सीगड़ा, ग्राहक

...........
त्योहारों पर नए कपड़ों के साथ मैचिंग फुटवियर खरीदने का चलन है। महिलाओं के लिए सैंडल, चप्पल और डिजाइनर फुटवियर के कई विकल्प हैं लेकिन कीमतें पहले से बढ़ी हुई हैं। डिजाइन के साथ कीमत और आराम भी देखना पड़ता है।-रजनी, ग्राहक, बलाना
............
त्योहारी सीजन को देखते हुए इस बार कई वेरायटी के जूते मंगवाए हैं। नवरात्र से दीपावली और विवाह सीजन तक हमने पूरी तैयारी कर ली है।-विकास कुमार, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed