{"_id":"5fe234b48ebc3e3d81741d49","slug":"food-safety-team-conducted-tests-in-mobile-vans-20-samples-found-12-fail-narnol-news-rtk5875508133","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी टीम ने मोबाइल वैन में टेस्ट कराए 20 सैंपल 12 फेल पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सेफ्टी टीम ने मोबाइल वैन में टेस्ट कराए 20 सैंपल 12 फेल पाए
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने मंगलवार को कस्बे सहित खंड के गांवों में खाद्य पदार्थों व मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोबाइल टेस्टिंग वैन में खाद्य सामग्री के सैंपल की जांच कराई। जिसमें 20 में से 12 सैंपल फेल मिले।
मंगलवार को भरे गए सैंपल में कलाकंद के तीनों सैंपल फेल पाए। हल्दी के दो, लाल मिर्च के तीन, एक गाजर पाक, दो सॉस के सैंपल फेल आए। इस दौरान उन्होंने मिठाई, किरयाणें की दुकानों में रखे पैक व खुले सामान की गुणवत्ता व एक्सपायरी से संबंधित जांच कर दुकानदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हलवाइयों की दुकानों में रखी मिठाइयों की सैंपल फेल लिए। कलाकंद के सैंपल फेल मिलने पर कलाकंद का मौके पर ही नष्ट कराया गया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवाने की अपील की ताकि वे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बच सकें। उन्होंने बताया कि सतनाली खंड के गांवों में मिठाई, किरयाणा सहित विभिन्न दुकानों में से 20 विभिन्न सामान के सैंपल लिए गए। जिसमें से लैब में करवाए गए टेस्ट में 12 सामान के सैंपल फेल मिले। डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि किरयाणा की दुकानों के माध्यम से खुले व पैकिंग में बेचे जाने वाले सामान की जांच के लिए समय-समय पर विभाग के अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जाता रहता है। जो भी दुकानदार एक्सपायरी व खराब सामान बेचता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हांने कहा क्वांटस कंपनी द्वारा खाद्य सुरक्षा सर्टिफिकेट की ट्रेनिंग के लिए ूदुकानदारों के रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। दुकानदार अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दुकानदारो को अगले सप्ताह से ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी आफ इंडिया ने खाद्य पदार्थों की क्वॉलिटी बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं। जिसके तहत खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने वालों को एफएसएसएआई की फोस्टेक योजना के तहत ट्रेनिंग लेनी होगी। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के बाद दुकानदार को खाद्य सुरक्षा सर्टिफिकेट दिया जाएगा।