फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   foji Arrest

विदेशी महिला को सेना की खुफिया जानकारी देने वाला फौजी गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
foji Arrest
फोटो-21-सेना की खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार फौजी रविंद्र कुमार । - फोटो : Narnol
सिटी थाना पुलिस ने सेना की खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में एक फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी की जान पहचान फेसबुक पर एक विदेशी महिला से हुई थी। आरोप है कि फौजी विदेशी महिला को सेना से जुड़ी जानकारी देता था। पुलिस को शक है कि आरोपी के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि बसई गांव निवासी रविंद्र साल 2017 में पांचवीं कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। आरोपी की साल 2018 में अमृतसर (पंजाब) में पोस्टिंग थी। इसी दौरान फेसबुक के जरिए उसकी एक विदेशी महिला से दोस्ती हुई। पहले दोनों चैटिंग करते रहे फिर महिला ने रविंद्र के बारे में जानकारी ली। रविंद्र ने महिला को बताया कि वह सेना में अमृतसर में कार्यरत है। इसके बाद दोनों का वीडियो कॉलिंग के जरिए भी बात होने लग गई। मार्च 2018 में महिला ने यूनिट के लोकेशन और सेना में प्रयोग होने वाली राइफल के बारे में जानकारी मांगी। आरोपी ने गुगल पर सर्च करके राइफल की फोटो महिला के पास भेजी। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी यूनिट के साथ अमृतसर से अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गया। इसकी जानकारी भी महिला को दे दी। दिसंबर 2018 में महिला ने आरोपी के अकाउंट में पांच हजार रुपये भी भेजे और कहा कि सामान ले लेना। आरोपी लगातार देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जगहों की जानकारी महिला को देता रहा। सूत्रों के अनुसार इसकी जानकारी खुफिया एजेंसियों को लग गई थी। इसकी जानकारी एजेंसियों ने पुलिस से सांझा किया।
विज्ञापन

पांच दिन के छुट्टी पर आ रहा था घर
सिपाही रविंद्र आठ जुलाई को पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आया था और नारनौल रेलवे स्टेशन पर उतरा। पुलिस को इसके बारे में पहले से जानकारी मिली थी। एसपी चंद्र मोहन ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार करने का आदेश दिए थे। पुलिस ने आरोपी को चाय की दुकान से काबू किया। तलाशी में आरोपी फौजी के पास सात रौंद, दो मोबाइल व तीन सिम भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से जुड़े होने का शक
रिमांड के दौरान पुलिस पता करेगी कि गिरोह में कौन-कौन शामिल है, किस-किस को जानकारियां दी गई हैं। मामले की जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। आरोपी अलग-अलग नंबरों पर व्हाट्स ऐप चलाता था। प्रारंभिक जांच में यह नहीं पता चल सका है कि महिला किस देश की है। हालांकि कुछ संकेत मिले है कि आरोपी के तार कहीं ना कहीं पाकिस्तान से भी जुड़े हो सकते हैं। आरोपी पर आईपीसी की धारा, ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विदेशी महिला को सेना की खुफिया जानकारी देने के आरोप में फौजी रविंद्र को गिरफ्तार किया गया है। कुछ ऐसे संकेत मिले है कि आरोपी के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हो सकते हैं। इसके बारे उसकी कॉल डिटेल समेत अन्य जानकारी हासिल की जा रही है।
- चंद्रमोहन, एसपी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed