{"_id":"68111eba5a2d7c159b0d56e4","slug":"flower-business-is-estimated-to-be-worth-rs-30-lakh-on-akshaya-tritiya-narnol-news-c-196-1-nnl1005-123982-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अक्षय तृतीया पर फूलों का कारोबार 30 लाख रुपये होने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अक्षय तृतीया पर फूलों का कारोबार 30 लाख रुपये होने का अनुमान
Wed, 30 Apr 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अक्षय तृतीया के स्वयं सिद्ध मुहूर्त पर क्षेत्र में कई युवक और युवतियां सात फेरे लेंगे। शहरों की तुलना में गांवों में अधिक शादियां होनी है। सोना-चांदी, कपड़े, बर्तन और सब्जी बाजार में इन दिनों रौनक छाई हुई है। फूलों का कारोबार 30 लाख रुपये होने की संभावना जताई जा रही है।
अक्षय तृतीया पर फूलों की मांग में भी बढ़ोतरी हुई है। व्यापार में उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार गाड़ियों, मंडप, स्टेज और मैरिज गार्डन को सजाने में फूलों की मांग बनी हुई है। देशी गुलाब और गेंदा के साथ ऑर्किड ट्यूलिप, लीली जैसे विदेशी फूलों की भी जबरदस्त मांग है। फूलों की वेराइटी और डिजाइन के हिसाब से सजावट करने के मूल्य भी अलग-अलग है।
फूल विक्रेता ग्राहकों की पसंद अनुसार सजावट का कार्य कर रहे हैं। उसी अनुसार वह ग्राहकों से गाड़ी सजाने के लिए 2 हजार से 15 हजार, मंडप सजाने के लिए 5 हजार से 20 हजार, स्टेज सजाने के लिए 10 हजार से 30 हजार और गार्डन सजाने के लिए 20 हजार से 1 लाख तक रुपये ले रहे हैं। फूल विक्रेताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर करीब 30 लाख रुपये फूलों का व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इंसेट
सर्दियों की तुलना में गर्मी में दूध की मांग कम
शादी-विवाह के अवसर पर दूध की मांग भी काफी है, हालांकि सर्दियों में होने वाली शादियों की तुलना में गर्मियों में दूध की मांग में गिरावट देखने को मिली है। क्योंकि सर्दियों में कॉफी और दूध से बनने वाली मिठाइयों जैसे गाजर-पाक, बर्फी, दूध-जलेबी सहित अन्य खाद्य पदार्थ के लिए दूध की मांग अधिक रहती है, लेकिन गर्मियों में शादी-विवाह कार्यक्रमों में लोग अधिकतर खर्च ठंडे पेय और खाद्य पदार्थों पर करते हैं। वहीं दूसरा कारण है कि गर्मियों के मौसम में हमेशा दूध के भाव में तेजी देखने को मिलती है। इस समय दूध का भाव करीब 75 रुपये, खोवा करीब 260 रुपये और पनीर करीब 300 रुपये प्रति किग्रा के आसपास है।
-- -- -- -- -- -- --
गर्मियों में फूलों के भाव में तेजी है, क्योंकि इस मौसम में फूलों के जल्दी खराब होने के आशंका अधिक होती है। इसलिए ग्राहकों की मांग और बुकिंग के अनुसार ही फूल मंगवाए गए हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर पिछले साल की तुलना में अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।-भगत सिंह, फूल विक्रेता, नारनौल।
-- -- -- -- -- -- --
गर्मियों में दूध की उपलब्धता सर्दियों की तुलना में कम रहती है। इस कारण दूध के भाव में भी तेजी रहती है। दूध के मुकाबले पनीर, खोवा और दही की मांग अधिक है। अक्षय तृतीया पर शादी-विवाह कार्यक्रमों में दूध का व्यापार बेहतर रहने की उम्मीद है।-मुकेश कुमार, दूध विक्रेता, नारनौल।