फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Flaws were also found in the documents of 52 people who came to remove the defects of property ID

Mahendragarh-Narnaul News: प्रोपर्टी आईडी की खामियों को दूर कराने पहुंचे 52 लोगों के दस्तावेजों में भी मिली कमियां

Mon, 30 Jan 2023 02:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 30 Jan 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
Flaws were also found in the documents of 52 people who came to remove the defects of property ID
नगर पालिका महेंद्रगढ़ में लोगों की प्रोपर्टी आईडी को सही करते अधिकारी।
महेंद्रगढ़। नगरपालिका कार्यालय में प्रोपर्टी आईडी ठीक करवाने को लेकर तीन दिवसीय कैंप का शनिवार को दूसरा दिन रहा। शिविर के दूसरे दिन 52 लोग अपनी प्रोपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने पहुंचे। इनमें भी अधिकांश लोगों के सभी दस्तावेजों में खामियों के चलते ठीक नहीं करा पाए। नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी नगर पालिका में प्रोपर्टी आईडी में त्रुटि ठीक करवा सकते हैं। जिन लोगों की प्रोपर्टी आईडी में कॉलोनी अलग दिखाई गई, मोबाइल नंबर, रिहायशी, वार्ड, जगह या नाम में कोई त्रुटि हो तो वे रविवार को आकर ठीक करवा सकता है। नगरपालिका चेयरमैन ने संबंधित कर्मचारियों से लोगों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान निर्धारित टीम सदस्य नगरपालिका सचिव प्रदीप, एमई राजेश कौशिक, जेई मनोज, लिपिक खिलूराम, कंप्यूटर ऑपरेटर हरिश, सतीश द्वारा उन लोगों की प्रोपर्टी आईडी ठीक की गई जिनके सभी दस्तावेज ठीक पाए गए तथा उन लोगों को संबंधित दस्तावेज ओर लाने के लिए कहा गया जिनके दस्तावेज पूरे नहीं मिल पाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की प्रोपर्टी आईडी में त्रुटि है वह वे नगर पालिका में पहुंचकर त्रुटि ठीक करवाएं।
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
शिविर में आने वाले अधिकांश लोगों के दस्तावेजों में मोबाइल नंबर, रिहायशी स्थान, आधार कार्ड, स्थाई पता, कालोनी व नाम की खामियां पाई गई हैं। प्रोपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक कराने के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल, स्थाई पते का प्रमाण, जमीन की रजिस्ट्री, नक्शा, हल्फनामा आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। शिविर में आने वाले शहरवासी इससे संबंधित दस्तावेजों को फार्म के साथ संलग्न कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इसके बाद लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा को ऑनलाइन किया जाएगा तथा जांच प्रक्रिया के बाद समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed