फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five years after CM announcement, shopping complex project could not reach end

सीएम घोषणा के पांच साल बाद भी शॉपिंग कॉम्पलेक्स प्रोजेक्ट नहीं चढ़ सका सिरे

Wed, 02 Dec 2020 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Five years after CM announcement, shopping complex project could not reach end
सीएम की घोषणा के बावजूद नारनौल में प्रस्तावित मॉडर्न शॉपिंग कॉम्पलेक्स प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ सका। हालांकि इस प्रोजेक्ट के लिए सीएम की स्वीकृत के बाद पांच साल से प्रोजेेक्ट फाइलों में चल रहा है। नप ने कॉम्पलेक्स बनाने के लिए जमीन के लिए राजस्व विभाग को देने के लिए करीब 66 करोड़ रुपये की डिमांड विभाग को भेजी है। पुरानी कचहरी के ग्राउंड पर पांच एकड़ जमीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स व पार्किंग बनाने की योजना है। इस पर करीब 336.18 लाख रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन

बता देें कि 21 अक्टूबर 2015 को आईटीआई मैदान में रैली का आयोजन हुआ था। रैली में नारनौल के तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश ने हलके की मांगों के साथ शहर में जाम की स्थिति से मुक्ति दिलाने के लिए पार्किंग स्थल बनाने की मांग भी रखी गई थी। इसी के तहत शहर के पुरानी कचहरी मैदान पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स व पार्किंग बनाने की योजना बनी थी। इस पर नप ने जमीन को लेकर कार्रवाई शुरू की। यह जमीन राजस्व विभाग की है। ऐसे में इसे लेकर पैसे नप को राजस्व विभाग को देने हैं। हालांकि सीएम की स्वीकृत मिलने के बाद नप ने यहां पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स की डिजाइन बनाने का काम एक कंसलटेंट को सौंपा हुआ है। दूसरी ओर पैसे की रिमांड के लिए विभाग को भेजी गई है। जिससे स्वीकृत मिलते ही कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। योजना के अनुसार बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग का प्रावधान किया जा सकता है। इसके उपर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। इससे नगर परिषद की आय बढ़ेगी तथा लोगों को व्यवसाय के लिए अच्छा स्थान मिल सकेगा। कॉम्पलेक्स कितने मंजिल का होगा, यह डिजाइन की ड्राइंग के बाद ही पता लग सकेगा। नप के अनुसार कॉम्पलेक्स की डिजाइन बनाने का काम कंसलटेंट को दिया गया है। दूसरी ओर राजस्व विभाग को करीब 66 करोड़ रुपये देने की डिमांड सरकार को भेजी गई है।
विज्ञापन

शहर के पास है यह जगह
पुरानी कचहरी मैदान शहर के अंदरूनी हिस्से में स्थित है। यहां कॉम्पलेक्स बनाने के बाद पार्किंग की समस्या का भी समाधान होगा। पुल बाजार सहित अन्य अंदरूनी बाजारों में आने जाने वाले लोग अपने वाहनों को यहां पार्क करके खरीदारी के लिए जा सकेंगे। पुराना शहर होने के कारण बाजारों की गलियां काफी तंग हैं। इसमें मुख्य बाजार सर्राफा, महाबीर मार्ग, पुल बाजार, बजाजा बाजार व मनिहारिन गली प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शॉपिंग कॉम्पलेक्स की डिजाइन बनवाई जा रही है। नप का प्रयास हैं कि जल्द प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाए। इसके निर्माण के लिए पैसे भी जारी हो चुके हैं। कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं, जिसे पूरा किया जा रहा है।
-भारती सैनी, नप चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed