फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five thousand rupees reward accused arrested

पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jan 2022 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees reward accused arrested
महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने मारपीट और नकदी छीनने के मामले में फरार चार रहे चौथे आरोपी को भी शुक्रवार शाम को काबू कर लिया। थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने द्वारा मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में शामिल इस आरोपी पर पांच हजार रुपये का ईनाम रखा गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुधीर उर्फ नाबालिग निवासी नांगल हरनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी सुधीर को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से पकड़कर गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस आरोपी सुनील व अनुपम को दिसंबर माह तथा विकास को दो सप्ताह पूर्व विकास को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव नांगल हरनाथ क्षेत्र में मारपीट कर पैसे और मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

चार माह पूर्व पीड़ित ने दी थी शिकायत
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पीड़ित रविकांत निवासी गांव बचीनी ने 2 अक्तूबर 2021 को थाना सदर महेंद्रगढ़ में चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर फोन और नकदी छीनने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ युवकों ने उसको फोन कर गांव नांगल हरनाथ में बुलाया और वहां पर पहुंचने के बाद उसके साथ मारपीट की, डंडों और लोहे की रॉड से उसपर हमला कर फोन व पैसे छीन कर भाग गए। शिकायतकर्ता ने चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया। मामले में जांच करते हुए थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने शुक्रवार को वारदात को अंजाम देने में शामिल एक ईनामी बदमाश सुधीर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी पर दर्ज हैं छह मामले
पुलिस ने जांच में शुक्रवार को गिरफ्तार किए आरोपी सुधीर पर जिला के विभिन्न थानों में मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत करीब छह मामले दर्ज हैं। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात के बारे में और उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed