फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five thousand prize crook arrested

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five thousand prize crook arrested
पुलिस की गिरफ्त में मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोपी । संवाद - फोटो : Narnol
शहर थाना पुलिस ने रास्ते में रोककर मारपीट कर पर्स और मोबाइल छीनने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहित उर्फ लंगड़ी निवासी मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल के रूप में हुई है। आरोपियों ने नारनौल क्षेत्र में छिप्पी जोहड़ के पास युवक को रोकने के बाद उस पर लाठी-डंडों से हमाल कर पर्स और मोबाइल छीन लिया था। मोहित को वीरवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांधी कॉलोनी निवासी सचिन ने शहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह शाम के समय अपनी दुकान से घर जा रहा था तो छिप्पी जोहड़ नारनौल के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया और उस पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गिर गया। बदमाशों ने उसकी पिटाई कर पर्स व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने फोन तोड़कर फेंक दिया और पर्स लेकर चले गए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने नामजद युवकों और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिस पर शहर थाना नारनौल में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में शामिल प्रत्येक, अभिषेक उर्फ काली, जितेंद्र, आशू राव और राहुल कलुआ को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी मोहित उर्फ लंगड़ी को शहर थाना नारनौल की पुलिस टीम ने बुधवार देर रात नारनौल से गिरफ्तार किया है। जांच करते हुए पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी मोहित उर्फ लंगड़ी आपराधिक प्रवृति का है, जिस पर मारपीट, लड़ाई-झगड़े और लूट के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी को वीरवार न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed