फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five teams of women ITI will reach 80 villages to improve the skills of girl students.

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं का कौशल निखारने को महिला आईटीआई की पांच टीम पहुंचेंगी 80 गांवों में

Wed, 12 Jun 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Five teams of women ITI will reach 80 villages to improve the skills of girl students.
फोटो संख्या: 51 प्राचार्य महिला आईटीआई हर्षवधन---संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला आईटीआई महेंद्रगढ़ पिछले 60 सालों से लगातार जिले की युवतियों का कौशल निखारने की दशा में सराहनीय कदम उठा रही है। संस्थान में छह ट्रेडों में इस बार कुल छह ट्रेड की 208 सीटों पर दाखिले के लिए अभी तक कुल 20 छात्राओं द्वारा पंजीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

संस्थान भी इस बार तय समय में सभी सीटों पर दाखिले पूरे करने के लिए पांच टीम को गांव-गांव भेजेगा। इस टीम में एक महिला व एक पुरुष ट्रेनर रहेगा। गत वर्ष भी दाखिले के लिए गांव-गांव जाकर टीमों द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया था, जिसके सार्थक परिणाम भी संस्थान को मिले थे। संस्थान की एक भी सीट रिक्त नहीं रही थी। वर्ष 1963 में यह जिले की पहली महिला आईटीआई महेंद्रगढ़ में स्थापित हुई थी।
विज्ञापन

संस्थान की पांच टीमें लेंगी ग्राम पंचायतों व आंगनबाड़ी केंद्रों का सहयोग
संस्थान की ओर से मंगलवार को बैठक कर पांच टीमों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। अब यह टीम खंड के करीब 80 गांवों में पहुंचकर ग्राम पंचायतों, ग्राम मुखियाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ ग्रामीण विद्यालयों से सहयोग लेगी। विद्यालयों से 10वीं व 12वीं पास कर चुकी छात्राओं का पूरा विवरण जुटाया जाएगा। इसके उपरांत ग्राम पंचायतों के सहयोग से गांवों में मुनादी कराई जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाओं से भी युवतियों का कौशल निखारने के लिए विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लेकर कोर्स कराने के लिए सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष भी संस्थान की पांच टीमें पहुंची थी गांव-गांव
वर्ष 2023-24 के दाखिलों के लिए भी संस्थान की पांच टीमें खंड के करीब 50 से अधिक गांवों में पहुंची थी। इन टीमों के सराहनीय प्रयासों के कारण इस सत्र में पहली बार सभी सीटों पर दाखिले हुए थे। पिछले पांच सालों में संस्थान से पास आउट होकर 50 से अधिक युवतियां विभिन्न क्षेत्रों की सरकारी नौकरियों में चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रही हैं। 20 से अधिक युवतियों ने स्वरोजगार स्थापित कर लिया है।
यह है ट्रेडवार सीट की स्थित
ट्रेड निर्धारित सीट
कोपा 48
स्वींग टेक्नोलॉजी 40
सॉट 24
इलेट्रोनिक मैकेनिक 24
स्टैनो हिंदी 24
कॉस्मेटोलॉजी 48
कुल 208
संस्थान की पांच टीम ग्राम पंचायतों से लेकर विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों से सहयोग लेकर छात्राओं को दाखिले लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्थान में इस बार छह ट्रेडों में कुल 208 सीटें हैं। कोई भी छात्रा संस्थान में आकर हेल्प डेस्क के माध्यम से सहायता ले सकती है। संस्थान में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाएं हैं।

-हर्षवर्धन, प्राचार्य महिला आईटीआई महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या: 51 प्राचार्य महिला आईटीआई हर्षवधन---संवाद

फोटो संख्या: 51 प्राचार्य महिला आईटीआई हर्षवधन---संवाद

फोटो संख्या: 51 प्राचार्य महिला आईटीआई हर्षवधन---संवाद

फोटो संख्या: 51 प्राचार्य महिला आईटीआई हर्षवधन---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed