{"_id":"6963e75a98e4d8511102290a","slug":"five-streetlights-were-stolen-even-before-the-electricity-connection-was-installed-narnol-news-c-196-1-nnl1004-134697-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली कनेक्शन होने से पहले ही पांच स्ट्रीट लाइटें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली कनेक्शन होने से पहले ही पांच स्ट्रीट लाइटें चोरी
विज्ञापन
फोटो 2स्ट्रीट लाइट चोरी होने के बाद बचा लोहे का पाइप।स्रोत ग्रामीण
नांगल चौधरी। पुराना बाजार क्षेत्र में गली की दीवारों और बिजली के पोल पर लगाई गईं पांच स्ट्रीट लाइटें बिजली कनेक्शन होने से पहले ही अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नांगल चौधरी ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य मोहन लाल पटवारी ने बताया कि वार्ड संख्या 12 और 7 की गलियों में नगर पालिका की ओर से हाल ही में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं लेकिन बिजली कनेक्शन होने से पहले ही लाइटें चोरी हो गईं। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था की कमी को दर्शाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में रात के समय अंधेरा रहने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। जल्द से जल्द नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं।
नगर पालिका प्रशासन और चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश चंद सैनी को मामले की सूचना दे दी गई है। उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया है कि नई लाइटें लगवाई जाएंगी। लाइटें चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।