फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five roads will be repaired with Rs 2.45 crore, roads of 20 villages will become smooth

Mahendragarh-Narnaul News: 2.45 करोड़ से पांच सड़कों की होगी मरम्मत, 20 गांवों की सुगम होंगी राहें

Sat, 15 Jun 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five roads will be repaired with Rs 2.45 crore, roads of 20 villages will become smooth
फोटो संख्या:63- नांगल सिरोही से डेराेली जाट तक बदहाल सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले 15 सालों से बदहाल सड़कों की धूल फांक रही 20 से अधिक गांवों की करीब 70 हजार की आबादी को जल्द ही राहत की उम्मीद है। जिला मार्केटिंग बोर्ड की ओर से पांच ग्रामीण सड़कों की दशा सुधारने के लिए 2.45 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। बजट की स्वीकृति के बाद अब विभाग की ओर से टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि आगामी एक माह में सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी कर इन सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकांश सड़कों का हुआ था 15 वर्ष पूर्व निर्माण
महेंद्रगढ़ क्षेत्र की पांच सड़कों की स्पेशल मरम्मत के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने 2.45 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है। यह सभी सड़कें लंबे समय से जर्जर हो चुकी थी। इन सड़कों से करीब 20 गांवों की 70 हजार की आबादी आवागम करती है। इन सड़कों की मरम्मत होने से गांव देवास से कौथल खुर्द, निहालावास से पाल, नांगल सिरोही से डेरौली जाट, माजरा खुर्द से खातौदिया की ढाणी तथा माजरा कलां से भगड़ाना तक के जर्जर हो चुके सड़कों की स्पेशल रिपेयरिंग की जाएगी। इन रास्तों को पक्का करने के लिए कहीं तारकोल तो कहीं इंटर लॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी। प्रदेश सरकार की योजना है कि गांवों का विकास भी शहरों की तर्ज पर ही किया जाए तथा किसान व आमजन को शहरों तक पहुंचने में सुगम राहें मिल सकें।
विज्ञापन

इन सड़कों की होगी मरम्मत
- देवास से कौथल खुर्द तक कुल 4.4 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 63.85 लाख रुपये का बजट तय किया गया है।
- गांव निहालावास से पाल तक 2.7 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग की मरम्मत पर 50.14 लाख रुपये खर्च होंगे
-गांव नांगल सिरोही से डेरौली जाट तक 3.4 किलोमीटर सड़क की मरम्मत पर 64.73 लाख रुपये की लागत आएगी।
-गांव माजरा खुर्द से खातौदिया की ढाणी तक 1680 मीटर लंबे सड़क पर 17.67 लाख रुपये खर्च होंगे।
गांव माजरा कलां से भगड़ाना तक 1950 मीटर बदहाल सड़क की दशा सुधारने के लिए 48.33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
------------
मार्केटिंग बोर्ड द्वारा इन सड़कों की मरम्मत के लिए 2.45 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। आगामी एक माह में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी। इसके उपरांत जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड द्वारा क्षेत्र की अन्य सड़कों की मरम्मत एवं नव निर्माण के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशुतोष सिवाच, कनिष्ठ अभियंता मार्केटिंग बोर्ड महेंद्रगढ़।

महेंद्रगढ़ क्षेत्र की पांच सड़कों की स्पेशल मरम्मत के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने 2.45 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है। शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू होगा।
संदीप मालड़ा, भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के विकास एवं निगरानी समिति सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed