फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five registries were done on the basis of online gathering, other works were affected

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन जमाबंदी के आधार पर हुई पांच रजिस्टरी, अन्य कार्य रहे प्रभावित

Tue, 09 Jan 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five registries were done on the basis of online gathering, other works were affected
महेंद्रगढ़। तीन जनवरी से चल रही दी रिवेन्यू पटवारी व कानूनगो हड़ताल के चलते सोमवार को तहसील कार्यालय सुनसान पड़ा है। तहसील कार्यालय में ऑनलाइन जमाबंदी के माध्यम से सोमवार को पांच रजिस्टरी हुई। पटवारियों के हड़ताल के बावजूद अब तक कुल 161 रजिस्ट्री हो चुकी है। रजिस्टी को छोड़कर बाकी अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पटवारियों द्वारा हड़ताल तीन दिन ओर बढ़ाने से लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन जनवरी से लेकर अब तक में सरकार को भी करीब 3.50 करोड़ रुपये के राजस्व का फटका लग चुका है। वहीं अब आगामी 10 जनवरी तक हड़ताल की घोषणा की हुई है, जिसके कारण लोगों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हड़ताल के चलते महेंद्रगढ़ जिले में 20 से 25 हजार लोगों के प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया लंबित चल रही है। इनमें से करीब पांच हजार लोगों के रिहायशी प्रमाण पत्र, एससी व बीसी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस, करीब 18 हजार लोगों के नकल सत्यापन, इंतकाल, दो हजार लोगों के लोन चढ़ाने व उतारने सहित अन्य किसी भी प्रकार के कार्य नहीं हो पाए।
विज्ञापन

प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में 55 पटवारी, 11 काननूगो तथा पांच कार्यालय कानूनगो कार्य कर रहे है। सोमवार को क्लेरिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान दिनेश यादव ने अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की अनुशंसा होने के बाद भी, वित्त विभाग द्वारा पूरा गणित लगाने के बाद आश्वासन दिया गया था की आपके वेतन की विसंगतियों को जल्द दूर किया जाएगा। मगर बार बार झूठे आश्वासन मिलने के बाद ही यह रास्ता अपनाना पड़ा है। सरकार द्वारा पटवारी कानूनगो की वेतन के साथ-साथ नायब तहसीलदार की परीक्षा का आयोजन न किया जाना, गिरदावरी का समय और समयावधि का बदलना, विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी न किया जाना, गिरदावरी सहायकों का सम्मान भत्ता न दिया जाना, पटवारियों की स्थाई भर्ती न किया जाना जैसी अनेकों समस्याएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed