{"_id":"4e19cd70d5a2ff7c50c0964644a098ab","slug":"five-in-jured-in-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जा निकालने को लेकर भिड़े, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जा निकालने को लेकर भिड़े, पांच घायल
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला धौलिया की सिल्ली में रविवार सुबह गली के अंदर छज्जा निकालने को लेकर दो गुटों में लाठियां चलीं। खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
धौलिया की सिल्ली मोहल्ले में रविवार सुबह 10:30 बजे एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गली में निकालने को लेकर दो गुटों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठियां चली। इस लड़ाई में राजेंद्र, बल्लू चौधरी (40), संजय (26), राजेंद्र (50) और धीरज (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र, बल्लू चौधरी, संजय और धीरज को गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। दोनों पक्षों के बीच नागरिक अस्पताल में भी गरमागरमी हुई। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुलवाया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन