{"_id":"6a932c0fe81436f048016afa","slug":"five-candidates-in-the-fray-for-the-post-of-pradhan-candidates-for-three-posts-elected-unopposed-narnol-news-c-203-1-mgh1006-129551-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में, तीन पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में, तीन पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने
विज्ञापन
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। प्रधान, उपप्रधान और सचिव पदों पर चुनावी मुकाबला तय हो गया है। वहीं तीन पदों पर एक-एक नामांकन आने से प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार और सहायक चुनाव अधिकारी विकास यादव ने बताया कि प्रधान पद के लिए सतीश ढाणा, गिरवर लाल कौशिक, देशबंधु, दीपक चौधरी और राकेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। उपप्रधान पद के लिए बीरेंद्र जांगड़ा और अखिल कुमार मैदान में हैं। सचिव पद पर नवीन कुमार, संत कुमार और भास्कर चौधरी ने नामांकन भरा है।
महिला आरक्षित उपप्रधान पद पर खुशबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर कुणाल व महिला आरक्षित संयुक्त सचिव पद पर सुमन भारती निर्विरोध चुनी गईं।
बार एसोसिएशन में 216 सदस्य हैं। सोमवार को नामांकन वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। मतदान 11 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।