{"_id":"680533150c4b9cd28e09f1c5","slug":"five-acres-of-wheat-crop-burnt-due-to-short-circuit-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116583-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शॉर्ट सर्किट से पांच एकड़ गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शॉर्ट सर्किट से पांच एकड़ गेहूं की फसल जली
Sun, 20 Apr 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- कनीना-रेवाड़ी रोड पर खेत में आग लगने से जलीगेंहू की फसल--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। रेवाड़ी रोड पर रविवार को शाॅर्ट-सर्किट के चलते पांच एकड़ की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लिया।
दमकल विभाग के इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली कि कनीना क्षेत्र के रेवाड़ी रोड पर खेत में आग लग गई है। आग लगने से करीब पांच एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत के ऊपर से जा रही हाई वोल्टेज की तारों की स्पार्किंग से निकली चिनगारी से आग लगी है। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। खेत के मालिक दीपक चौधरी ने बताया कि खेत में आग की सूचना मिलने पर 112 नंबर व दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। हलका पटवारी अनूप सिहाग ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। कस्बे के लोगों ने सरकार से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।