फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   First malaria positive case found in the district, health department alert

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में पहला मलेरिया पाॅजिटिव केस मिला, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Thu, 01 Aug 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
First malaria positive case found in the district, health department alert
फोटो नंबर-01लारवा की जांच करते टीम के सदस्य।
नारनौल। जिला में मलेरिया का पहला मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। नारनौल शहर की नई सब्जी मंडी में वर्तमान सीजन का पहला मलेरिया पाॅजिटिव मरीज मिला है। मरीज अभी स्वस्थ है और उसका नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में मलेरिया के 25 मरीज मिले थे। इसके बाद लगातार मलेरिया मरीजों में कमी देखने को मिल रही है। वर्ष 2020 में एक भी मलेरिया का मरीज नहीं मिला था। वर्ष 2019 के बाद पांच से ऊपर मलेरिया मरीज नहीं मिले हैं। इस बार सीजन का पहला 16 जुलाई को मलेरिया मरीज मिला है।
विज्ञापन




वर्ष 2024 में 70 हजार लोगों की ली रक्त पट्टिका

जिले में जनवरी माह से अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 70 हजार लोगों की रक्त पट्टिका ली है। इसमें से जुलाई माह में पहला मलेरिया पाॅजिटिव मरीज मिला है। वहीं डेंगू के 106 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें से एक भी डेंगू संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




398 को घरों में स्वास्थ्य विभाग ने लारवा मिलने पर भेजा नोटिस

स्वास्थ्य विभाग की 152 टीम घरों में लार्वा की जांच कर रही है। इस दौरान टीम को जनवरी से अब तक 398 घरों में लार्वा पाया गया है। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जुलाई में घर-घर 2,25,944 घरों में जांच की है। वहीं जनवरी से अब तक 1450601 घरों में जाकर लार्वा की जांच कर चुके हैं।


मलेरिया के लक्षण
ठंड लगकर बुखार आना, शरीर में दर्द, सिरदर्द व उल्टी, कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है।

डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार, छाती व ऊपर के हिस्से में दानों का निकलना, सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द, शरीर के जोड़ों में दर्द।

जांच:
मलेरिया व डेंगू की जांच सरकारी अस्पताल में निशुल्क होती है। वहीं सरकार द्वारा निजी अस्पताल में जांच के लिए निर्धारित फीस की है।


डेंगू व मलेरिया के मरीजों की संख्या

वर्ष मलेरिया मरीज डेंगू मरीज

2017 25 03
2018 22 04
2019 01 10
2020 00 07
2021 05 161
2022 03 72
2023 03 44
2024 01 00


नई सब्जी मंडी में एक मलेरिया का पाॅजिटिव मरीज मिला था। अभी वह स्वस्थ है। इसके अलावा डेंगू का अभी कोई केस नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की 152 टीम घर-घर जांच कर रही है।
डॉ. मनीष, जिला मलेरिया अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed