फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   First list will be released today for admission in graduation

कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली मेरिट सूची

Fri, 10 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
First list will be released today for admission in graduation
नारनौल। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को यूजी कोर्स में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 15 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद 17 सितंबर को दूसरी सूची जारी की जाएगी। इसमें स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 20 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले के लिए 16 अगस्त से 6 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया चली। इस दौरान दो बार दाखिले की तिथियों को बढ़ाया भी गया। इस बार दाखिले के लिए विद्यार्थियों में मारामारी देखने को मिल सकती है, क्योंकि विभिन्न कॉलेजों में सीटों के मुकाबले दो से गुना आवेदन आ चुके हैं। सबसे अधिक आवेदन कला व नॉन मेडिकल संकाय में आए हैं। नारनौल महिला कॉलेज में कुल 1280 सीटों के लिए 2303 आवेदन आए हैं। जबकि पीजी कॉलेज नारनौल में कुल 1560 सीटों पर 5183 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन

----------------
कॉलेजों में आए आवेदन की स्थिति
पीजी कॉलेज
कोर्स सीटें आवेदन
बीए 660 2702
बीकॉम 240 327
नॉन मेडिकल 360 1425
मेडिकल 180 329
कंप्यूटर साइंस 40 148
बीबीए 40 68
बीसीए 40 184
महिला कॉलेज
बीए 800 1364
बीकॉम 160 230
नॉन मेडिकल 160 419
मेडिकल 80 290
वर्जन
दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। कॉलेज में अभी तक कुल 5183 विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य भी पूरा हो गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. सतीश सैनी, एडमिशन नोडल अधिकारी पीजी कॉलेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed